: गाडरवारा,सरस्वती शिशु मंदिर के कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा डेरी वालो ने संस्था के सभी आचार्य को गेहूं भेट किया
Aditi News Team
Sat, Jun 4, 2022
गाडरवारा ।स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर गाडरवारा के कोषाध्यक्ष संतोष शर्मा डेरी वालो ने संस्था के सभी आचार्य - एंव अन्य सेवाकर्मियो को गत वर्ष कोरोना काल की भांति इस वर्ष भी सत्ताईस क्विंटल गेहूं और राहर दाल लगभग तीन क्विंटल सादर भेंट कर अपनी उत्कृष्टता के साथ आचार्य सम्मान और गुरू परिवारों की चिंता करने का अनुकरणीय प्रशंसनीय उदाहरण समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों को संदेश के रूप में दिया इसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है और वहीं दूसरी ओर उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा जी लम्बे समय से शिशु मंदिर योजना से जुड़े हुए हैं तथा समय समय पर अपना विभिन्न सहयोग विद्यालय परिवार को वर्षो से करते आ रहे । संतोष शर्मा की गूरू सम्मान की आकांक्षा निराली है ।
Tags :