Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: गाडरवारा,बनांचल ग्राम में अग्नि पीड़ित परिवार को बसेड़िया ने पहुंचाई सहायता

Aditi News Team

Fri, Jun 10, 2022
बनांचल ग्राम में अग्नि पीड़ित परिवार को बसेड़िया ने पहुंचाई सहायता गाडरवारा । गत दिवस बनांचल ग्राम मानेगांव के पास रानी दहार के पास खेत मे रहने वाले वृद्ध सुखमान शाह उइके की मकान में आग लगने पर गृहस्थी का सामान आग से जलकर खाक हो गया , उसकी जानकारी लगने पर गाडरवारा नगर के वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश बसेड़िया ने तत्काल पहुंच कर अग्निपीड़ित परिवार को राशन , परिवार के सभी सदस्यो को वस्त्र, बर्तन , कंबल , मच्छरदानी के साथ बेटियो को नवीन वस्त्र प्रदान कर तात्कालिक रूप से सहायता पहुंचाकर सांत्वना प्रदान की।उपरोक्त अवसर पर उनके साथ युवा समाजसेवी राजा राय , प्रिंन्स बसेड़िया ने भी सहयोग किया।साथ ही घर पे डालने वाली पॉलीथिन भी प्रदान की ,जिससे पुनः उनके आशियाने का अस्थायी निर्माण किया जा सके।उल्लेखनीय है कि मुकेश बसेड़िया विगत अनेक वर्षों से स्वयं के खर्चे पे बनांचल ग्रामो में वृद्धजनो व निराश्रितो तथा अग्निपीड़ितों की सेवा करते आ रहे है।विगत वर्ष भी रानीकामत, मालहनबाड़ा में अग्निपीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता प्रदान की थी।

Tags :

जरूरी खबरें