: गाडरवारा,देवरी में हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Aditi News Team
Thu, Dec 2, 2021
गाडरवारा।विगत दिवस शासकीय प्राथमिक शाला देवरी में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । इस मौके पर डॉ सीमा वर्मा ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए दवाईया भी दी। साथ ही एक बच्चा जिसकी श्रवण शक्ति थोड़ी सी कमजोर है उसके पालक को उन्होंने नरसिंहपुर जाने की सलाह दी जिससे नरसिंहपुर में उसका इलाज हो सके ।इस मौके पर शिक्षक सुरेंद्र पटेल एवं कृष्णकांत कौरव उपस्थित रहे । डॉ वर्मा ने आंगनबाड़ी के बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया।
Tags :