: गाडरवारा,डीईओ के स्थानान्तरण पर दी विदाई
Aditi News Team
Fri, Aug 27, 2021
गाडरवारा। बीते गुरुवार को शासकीय कन्या नवीन विद्या भवन गाडरवारा में जिला शिक्षा अधिकारी अरुण इंग्ले को स्थानान्तरण से होशंगावाद जिला शिक्षा अधिकारी बनने पर विद्यालय परिवार ने शॉल, श्रीफल एवं उपहार भेंटकर श्री इंग्ले को विदाई दी।।इस अवसर पर डीपीसी एस के कोष्टी , बीईओ श्रीमती सुनीता पटैल , बीआरसी चन्दन शर्मा , प्राचार्य अनूप शर्मा,श्रीमती आरती पाठक, लिपिक अमित पटैल एवं माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल सहित कन्या नवीन विद्या भवन के शिक्षको राजेश जी गुप्ता, संजय सोनी, सतीश नाईक, इंद्रजीत जी ताराम , लेखा कौरव,पीटीआई विक्रम शर्मा, बबीता राजपूत सहित अन्य मौजूद रहे।
Tags :