Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर जिले में नोटिस जारी, नगरीय निकायवार चेतावनी बोर्ड लगाए गए

करेली। कृषि उपज मंडी समिति करेली के सभा कक्ष में आयोजित गरिमामय समारोह में सेवानिवृत्त कर्मचारी

संगीता शर्मा पूर्व जल सभापति नगर पालिका परिषद करेली ने कलेक्टर मैडम को द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन दिया

निजी स्कूलों की मनमानी पर अब तक नहीं हुई कार्रवाई, अभिभावकों में आक्रोश

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

: गाडरवारा,गौ सेवा सम्मान समारोह 17 मई को आयोजित

Aditi News Team

Mon, May 15, 2023
गौ सेवा सम्मान समारोह 17मई को आयोजित गौ सेवा के क्षेत्र में कार्यरत गौ सेवा समीति के द्वारा गाडरवारा क्षेत्र में संचालित समस्त गौ शालाओं के संचालकों,,गौ शाला संचालन समिति प्रमुख, एवं गौ सेवा के कार्य में सहभागी सामाजिक बंधुओं तथा गौ शालाओं से जुड़े पशुपालन विभाग के नोडल, सहायक नोडल अधिकारियों का सम्मान समारोह एवं स्नेह भोज गौ सेवा समिति गाडरवारा के द्वारा 17 म ई 2023 बुधवार को सायं 5 वजे से रायल पैलेस में आयोजित है। कार्यक्रम स्वामी श्री अखिलेश्वरानंद जी महाराज (केबिनेट मंत्री) अध्यक्ष मध्य प्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड की अध्यक्षता में एवं विनीत माहेश्वरी, श्रीमती साधना सथापक, गौतम पटेल, हरिप्रताप ममार,  शिवाकांत मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित है।। जिला गौ संवर्धन समिति नरसिंहपुर के उपाध्यक्ष दीपक दीक्षित ने बताया कि यह सम्मान किसी व्यक्ति या संस्था का नहीं है अपितु हमारी आराध्य गौमाता का सम्मान है।यह सम्मान समारोह हम सभी के लिए इस सेवा क्षेत्र में कार्य करने प्रेरक बनेगा। गौ सेवा समिति ने इस क्षेत्र में सभी का सम्मान करने का यह नवाचार प्रयास किया है। गौ सेवा समिति के सदस्यों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समस्त बंधुओं कीउपस्थिति हेतु आग्रह किया है।

Tags :

जरूरी खबरें