Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: गाडरवारा,आवास समस्या को लेकर ज्ञापन

Aditi News Team

Fri, Aug 26, 2022
आवास समस्या को लेकर ज्ञापन गाडरवारा। मध्य प्रदेश किसान सभा इकाई भटरा पचामा द्वारा रामजानकी मंदिर पर एकत्रित होकर रैली निकालकर नारेवाजी करते हुए ग्रामपंचायत कार्यालय पहुचकर सचिव अतरसिंह अहिरवार ग्राम पंचायत पचामा को सौपा ज्ञापन । सचिव ग्राम पंचायत पचामा विकास खण्ड चीचली के नाम सर्वे कर शेष रहे आवासहीनों के नाम पी एम आवास योजना की सूची में जोड़कर लाभ दिलाये जाने के सम्बंध में दिनांक26/8/2022कोज्ञापन सौंपा गया मध्यप्रदेश किसान सभा द्वारा ग्राम पंचायत क्षेत्र पचामा एवं भटरा में जिन परिवारों को पी एम आवास योजना के अंतर्गत आवास निर्माण नहीं हुये हैं उन परिवारों का सर्वे पँचायत स्तर पर निष्पक्ष एवं प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए अतिशीघ्र कर सूची में जोड़े जाकर आवास निर्माण कराया जावे।जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से न छूट पाए और वास्तविक आवासहीनो को सबसे पहले लाभ मिले यह सुनिश्चित किया जावे।शीघ्र सर्वे करने के साथ प्राथमिकता बाले आवासहीनों को लाभ दिया जाए, यदि भेदभाव पूर्ण तरीके सेएवं पात्र आवासहीनों के नाम छूटते हैं,या क्षतिग्रस्त आवासों में रह रहे परिवारों के पूर्व सुविधायुक्त परिवारों को लाभ दिया गया तो किसान सभा मजबूर होकर आंदोलनात्मक कदम उठाने मजबूर होंगे इसकी सम्पूर्ण जबाबदारी सचिव की होगी। पँचायत से अपेक्षा की है कि पारदर्शिता रखते हुए नियमानुसार सभी को आवास का लाभ दिलाये जाने हेतु कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। ज्ञापन सौपते समय किसान सभा के कालूराम वर्मा तुलसीराम श्रीवास,मुरारी ठाकुर,शेखलाल, लतीफ खां, कुंजीलाल ठाकुर, हाकम ठाकुर, बिजय ठाकुर, गोपाल वर्मा, भगवानदास हरिजन, हल्के हरिजन, मन्नूलाल वर्मा,कैलाश वर्मा सहित अन्य साथी मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें