Wednesday 15th of July 2026

ब्रेकिंग

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस एवं रैली आयोजित करने पर रहेगी रोक

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

: गाडरवारा,अमृत महोत्सव के तहत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से संबंधित कार्यक्रमो का हुआ आयोजन

Aditi News Team

Fri, Oct 22, 2021

गाडरवारा। विगत गुरुवार को लोक शिक्षण संचालनालय मप्र के आदेशानुसार देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेताजी सुभाषचन्द्र बोस से संबंधित कार्यक्रर्मो का आयोजन साईंखेड़ा एवं चीचली विकासखंडों की शालाओं में किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए डीईओ द्वारा गठित जिला स्तरीय मीडिया दल के सदस्य मधुसूदन पटैल ने बताया की गुरुवार को चीचली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सिंगपुर छोटा, पचामा, शाहपुर, चीचली, कठौतिया, स्टेशन गंज गाडरवारा, दुरसुरु , खाचारी, कछपुरा टोला, उकासघाट,अर्जुनगांव, मऊ, रहमा, हीरापुर, भैरोपुर, छेना कछार , भमका,भटरा, बैरागढ़ , पनारी,इमलिया,अमाडा, डोंगराखोह, दहलवाड़ा, डंगहा , कोठिया, कान्हरगांव एवं साईंखेड़ा ब्लॉक अंतर्गत बरहटा, बनवारी सहित अनेक ग्रामो की शासकीय विद्यालयो में प्रार्थना सभाओ के दौरान "कदम कदम बढ़ाये जा खुशी के गीत गाये जा , यह जिंदगी है कौम की तू कौम पर लुटाये जा" गीत का गायन छात्र छात्राओं द्वारा किया गया । इसके अलावा शालाओं में शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए देश की स्वतंत्रता में आज़ाद हिंद फौज के इतिहास एवं योगदान पर चर्चा की । शालाओं में उक्त आयोजन होने से माहौल देशभक्ति मय हो गया।

Tags :

जरूरी खबरें