: गणतंत्र दिवस पर शिक्षक के के राजौरिया सम्मानित
Aditi News Team
Fri, Jan 27, 2023
गणतंत्र दिवस पर शिक्षक के के राजौरिया सम्मानित
गाडरवारा। स्थानीय शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बीटीआई) के रसायन शास्त्र के नवाचारी उच्च माध्यमिक शिक्षक के के राजौरिया को जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में जिला कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना द्वारा उत्कृष्टता पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले के प्रमुख विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। श्री राजौरिया के सम्मानित होने पर प्राचार्य जयमोहन शर्मा सहित अनेक शिक्षको ने बधाइयां दी है।
Tags :