Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन और समापन समारोह भव्य रूप में हों

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 5वें संस्करण में प्रदेश के आठ नगरों में 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक हो रहे खेलों के आयोजन को यादगार बनाया जाए। यह मध्यप्रदेश के लिए भी एक विशेष अवसर है, जब प्रदेश की संस्कृति की झलक इन खेल आयोजनों के साथ देखी जा सकेगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन और समापन समारोह भव्य रूप में होना चाहिए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन की तैयारियों की बैठक में जानकारी प्राप्त की। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया उपस्थित थी।   उल्लेखनीय है कि प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और महेश्वर में 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 की अवधि में विभिन्न खेल गतिविधियाँ होंगी। इनमें 6 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आवास, भोजन, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संपादित करने के लिए विभिन्न समितियों को दायित्व दिया जाए। मध्यप्रदेश के लोक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के उद्घाटन और समापन समारोह में की जाएँ। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

जरूरी खबरें