Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: खंडवा,कानून से ऊपर कोई नहीं मंत्री डॉ. मिश्रा

Aditi News Team

Fri, Sep 3, 2021

गृह मंत्री ने खंडवा में कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए दिए सख्त निर्देश

खंडवा । गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पुलिस कंट्रोल रूम खंडवा में जिले की कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ की स्थिति में कोई समझौता नहीं किया जाए। कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाए। कानून से बढ़कर कोई नहीं है।

गृह मंत्री डॉ.मिश्रा ने अधिकारियों से जिले की जानकारी प्राप्त की। पुलिस अधीक्षक श्री विवेक सिंह ने जिले की 3 वर्षो की उपलब्धि से अवगत कराया। बैठक में खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, पंधाना विधायक श्री राम दांगोरे, मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल, आई जी श्री हरिनारायणचारी मिश्र, डीआईजी श्री तिलक सिंह सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें