Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

एन सी सी क्रेडिट और शिक्षकों ने मिलकर दिया सामूहिक सामाजिक सेवा भाव का संदेश

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

: कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन योजना के लाभ से वंचित नहीं रहे- कलेक्टर दिव्यांग पेंशन योजना का लाभ देने में लापरवाही पर डोभी के ग्राम पंचायत सचिव व जीआरएस को निलंबित करने के निर्देश

Aditi News Team

Mon, Dec 5, 2022
नरसिंहपुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने निर्देशित किया है कि जरूरतमंदों को सामाजिक सुरक्षा देने के उद्देश्य से संचालित शासन की विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना के लाभ से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहना चाहिये। जनपदों के सीईओ व नगरीय निकायों के सीएमओ यह सुनिश्चित करें। इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव/ जीआरएस और वार्ड प्रभारी की होगी। एक एमआर दिव्यांग को पेंशन योजना का लाभ देने में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत डोभी के ग्राम पंचायत सचिव एवं जीआरएस को निलंबित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने हिदायत दी कि दिव्यांग को एक साल में मिलने वाली पेंशन की राशि का भुगतान ग्राम पंचायत सचिव के खाते से किया जाये। कलेक्टर ने सोमवार को समय सीमा की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में ली। कलेक्टर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि वे टीएल बैठक में प्रात: 10.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। बैठक में विलम्ब से आने वाले अधिकारी जरूरतमंदों के उपयोग के लिए रेडक्रास में दो कम्बल और अनुपस्थित अधिकारी 4 कम्बल सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को देंगे। सोमवार को समय सीमा की बैठक में विलम्ब से आने वाले 4 अधिकारियों को दो- दो कम्बल प्रदान करने के निर्देश दिये गये।

Tags :

जरूरी खबरें