Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

किसान भाई वर्तमान में ग्रीष्मकालीन मूंग / उड़द की फसल काटकर समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु प्रतीक्षारत

चुराये हुये 7 दुपहिया वाहन जप्त

जनभागीदारी से जल संरक्षण की अनूठी मिसाल, भूजल स्तर को बढ़ाने में मिलेगा बड़ा लाभ

दो दिनों में 310 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल

चोरी गये करीबन 03 लाख रूपये कीमती 13 ग्राम सोना,300 ग्राम चाँदी के जेवर हुए बरामद

: कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न

Aditi News Team

Sun, Oct 9, 2022
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की बैठक संपन्न कुंडलपुर । सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र कुंडलपुर में प्रबंध कारिणी कमेटी एवं स्थाई आमंत्रित समिति की एक बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार जैन सराफ ने की ।मंगलाचरण की प्रस्तुति बड़े बाबा मंदिर निर्माण प्रभारी रीतेश मोनू गांगरा द्वारा की गई। मंत्री नेम कुमार सराफ ने पिछली बैठक की जानकारी प्रस्तुत की ।महामंत्री रूपचंद जैन संगम ने विषय सूची अनुसार बिंदुवार प्रस्तावों को रखा एवं कुंडलपुर में सुचारू व्यवस्था हेतु 27 समितियों के संयोजकों की घोषणा की। बड़े बाबा मंदिर निर्माण कमेटी के वीरेश सेठ ने बताया कि अंतरिक्ष पारसनाथ तीर्थ क्षेत्र शिरपुर महाराष्ट्र पहुंचे कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ, वीरेश सेठ ,रीतेश मोनू गांगरा,अनिल मम्मा जिन्होंने आचार्य श्री को मंदिर निर्माण की विस्तृत जानकारी दी एवं पूज्य आचार्य श्री का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आयोजन मंत्री मनीष मलैया एवं प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने 9 अक्टूबर को आचार्य श्री के अवतरण दिवस पर कुंडलपुर में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। विषय सूची के अलावा भी अध्यक्ष की अनुमति से सदस्यों ने क्षेत्र व्यवस्था अंतर्गत अपने सुझाव प्रस्तुत किए ।मंत्री ललित सराफ ने आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर कमेटी के अधिकांश पदाधिकारी सदस्यों सर्वश्री देवेंद्र सेठ ,अशोक सराफ, नेमचंद बजाज, पदमचंद खली वाले, गिरीश नायक, राजेंद्र भेड़ा वाले, मनोज मीनू ,रमेश गोयल ,संजय कुबेर, यूसी जैन, प्रभात सेठ, मुकेश जैन ठेकेदार, राजेश चौधरी, अखिलेश फट्टा ,अभिषेक आर आई ,पुरुषोत्तम जैन, नरेंद्र बजाज पत्रकार ,जयकुमार गुड्डा घटेरा, विवेक नायक, गिरीश इटोरिया, प्रवीण सिंघई, नीलेश चौधरी, सुधीर बजाज ,आदर्श जैन ,विपुल जैन एडवोकेट, अजय जैन ,नरेश जैन, राजेंद्र जैन, आशीष जैन, जयकुमार सातपुर आदि की उपस्थिति रही।

Tags :

जरूरी खबरें