Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

नरसिंहपुर जिले की तेंदूखेड़ा पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा, 4 महीने पुरानी चोरी का भी किया खुलासा

: कलेक्टर श्री रोहित सिंह भ्रमण पर पहुंचे ग्राम लिंगा- पिपरिया

Aditi News Team

Sat, Sep 25, 2021

नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने शनिवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान कलेक्टर ग्राम लिंगा- पिपरिया पहुंचे। उन्होंने ग्रामवासियों से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम पंचायत भवन पर चस्पा की गई प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की सूची का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामवासियों से आमने- सामने चर्चा कर उनकी समस्याओं के बारे में और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने ग्रामीणों से पूछा कि कोई समस्या तो नहीं है। उन्होंने स्थानीय अमले के बारे में भी जानकारी ली।

         इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, एसडीएम श्री राजेश शाह, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना पटैल, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Tags :

जरूरी खबरें