Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

साइबर जागरुकता अभियान safe click 2.0 आयोजित किया गया

सुनी 160 आवेदकों की समस्यायें

जवाहर नवोदय विद्यालय बोहानी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए 80 सीटों के लिए ऑनलाइन

ट्रेन में चोरी करने वाले तीन आरोपी GRP पुलिस हिरासत में, पुलिस अधीक्षक ने चोरी के 6 मामलों का किया खुलासा,

शिवसेना–युवासेना मध्यप्रदेश ने श्री संदीप राजपूत को नरसिंहपुर जिला मिडिया प्रभारी नियुक्त किया है

: कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही कराया निराकरण जनसुनवाई में आये 122 आवेदन

Aditi News Team

Tue, Dec 6, 2022
कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्यायें विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही कराया निराकरण जनसुनवाई में आये 122 आवेदन नरसिंहपुर।कलेक्टर कार्यालय नरसिंहपुर के जनसुनवाई हाल में मंगलवार 6 दिसम्बर को कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने लोगों की समस्यायें ध्यानपूर्वक सुनी। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिये, एक- एक आवेदन स्वयं देखा और समय सीमा में निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने विभिन्न आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कराया। कलेक्टर ने वीसी के माध्यम से भी संबंधित अनुभाग एवं तहसील स्तर पर अधिकारियों को निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने 107/ 116 के प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई के लिए एसडीएम व तहसीलदार को निर्देशित किया। कलेक्ट्रेट में हुई जनसुनवाई में 122 आवेदन आये। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, अपर कलेक्टर श्री दीपक कुमार वैद्य ने भी जनसुनवाई में पहुंचे लोगों के आवेदन लिये और उनकी समस्यायें सुनी। जनसुनवाई में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाने, बिजली का बिल सुधरवाने, अतिक्रमण हटवाने, अभिलेख दुरूस्ती, भू- अर्जन का प्रकरण निराकृत कराने, कृषि भूमि की बटिया की राशि दिलाने, पात्र व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाने, बही में नाम दर्ज करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, राहत राशि दिलाने, राशन कार्ड बनवाने, संबल कार्ड में सुधार करवाने, अंत्येष्टी सहायता राशि दिलाने, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना का लाभ दिलाने, बैंक खाता को बंधक मुक्त कराने, सीमांकन कराने, नाली निर्माण व सड़क बनवाने, कब्जा हटवाने, अनुग्रह राशि दिलाने, रास्ते से अतिक्रमण हटवाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाने, रोजगार सहायक द्वारा गड़बड़ी करने, सही सीमांकन कराने, रास्ता खुलवाने आदि से संबंधित आवेदन‍ दिये। इन आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Tags :

जरूरी खबरें