Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

288 बॉटल एवं 336 पाव अंग्रेजी तथा 316 पाव देशी शराब, 1 मोबाइल, फार्च्यूनर कार जप्त

मंत्री उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई रोगी कल्याण समिति की बैठक

तीन वाहन जब्तबिना ईटीपी मुरुम और डस्ट-गिट्टी का परिवहन करते पाए जाने पर प्रकरण दर्ज

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार तिवारी का फैसला

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) को दिनांक 10-7-26 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त

: कलेक्टर ने की मिशन चिरंजीवी अभियान की समीक्षा

Aditi News Team

Wed, May 4, 2022
कलेक्टर ने की मिशन चिरंजीवी अभियान की समीक्षा नरसिंहपुर। कलेक्टर श्री रोहित सिंह ने जिले में मिशन चिरंजीवी अभियान की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने मिशन चिरंजीवी अभियान के तहत एक से 30 अप्रैल तक किये गये कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर द्वारा मिशन चिरंजीवी अभियान के लक्ष्य की पूर्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री सिंह ने मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने और कुपोषण को दूर करने के लिए किये जाने वाले कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्राम आरोग्य केन्द्रों में 16 प्रकार की दवाईयों की उपलब्धता एवं 5 प्रकार की जांच सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। उन्होंने मिशन चिरंजीवी के तहत किये जाने वाले कार्यों की एंट्री पोर्टल में आवश्यक रूप से करने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत डॉ. सौरभ संजय सोनवणे, सीएमएचओ डॉ. अजय कुमार जैन, बीएमओ, सीईओ जनपद, सीएमओ, सीडीपीओ मौजूद थे। स्वच्छता के लिये नगरीय निकायों में हुई साफ- सफाई नरसिंहपुर। स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के अंतर्गत कचरा मुक्त शहर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री रोहित सिंह के निर्देश पर जिले के नगरीय निकायों के विभिन्न वार्डों में स्वच्छता के लिए मंगलवार को भी साफ- सफाई के लिए अभियान चलाया गया। इसी क्रम में नगरीय निकाय नरसिंहपुर के बेलापुरकर वार्ड, शंकराचार्य वार्ड, महारानी लक्ष्मी बाई वार्ड, आजाद वार्ड सहित अन्य वार्डों में साफ- सफाई की गई। सर्पदंश से मृत्यु पर 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता नरसिंहपुर। जिले के नरसिंहपुर अनुविभाग में सर्पदंश से मृत्यु होने के एक प्रकरण में मृतक के निकटतम वारिस को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से अनुविभागीय राजस्व अधिकारी श्री राजेश शाह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6- 4 के नवीन प्रावधानों के तहत 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि मंजूर की है। इस सिलसिले में जिले की करेली तहसील के ग्राम ढारिया की निवासी मोहिनी आ. धीरज यादव की निज निवास में सर्पदंश से 24 मार्च 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता धीरज यादव को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Tags :

जरूरी खबरें