Monday 6th of July 2026

ब्रेकिंग

मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई

मूंग उपार्जन, जनकल्याण शिविर, सीएम हेल्पलाइन, स्वच्छता और जल संरक्षण कार्यों की विस्तार से हुई समीक्षा

विद्यार्थियों को मिलेगा राज्य स्तर तक पहुंचने का अवसर

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देश पर शहरी वार्डों एवं ग्राम पंचायतों में होंगे शिविर

मेहरा गढ़वाल समाज कल्याण परिषद मध्यप्रदेश क्षेत्रीय समिति साइखेड़ा की नियमित मासिक वैठक ग्राम मिढ़वानी में

: कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

Aditi News Team

Thu, Feb 2, 2023
कलेक्टर ने किया आंगनबाड़ी केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने गुरूवार को ग्रामीण क्षेत्र के भ्रमण के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान की प्रगति की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं की मैदानी हकीकत जानी। भ्रमण के दौरान रानी पिपरिया में कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं में रक्त अल्पता की जाँच की जाए। इसके लिए सर्वे कार्य ठीक से किया जाए। सर्वे उपरांत दो माह बाद पुनः इसकी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा में सबसे कम एनीमिया की स्थिति आने पर उक्त क्षेत्र की एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे 5 कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जायेगी। बीएमओ ने बताया कि यहां 15 से 35 वर्ष की 150 महिलाओं का सर्वे हो चुका है। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन 10 से कम हैं, उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी जाये। महिलाओं को समक्ष में आयरन फ़ालिक ऐसिड की गोलियाँ खिलाए।गर्भवती महिलाओं और बच्चों का समय पर टीकाकरण हो। मीजल्स रूबेला का टीकाकरण पूर्ण किया जाये। भ्रमण के दौरान अनुपस्थित पाये जाने पर कलेक्टर ने ग्राम पंचायत सचिव की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये। ग्राम खुरपा में कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने पैथोलॉजी लैब, दवा वितरण कक्ष और विभिन्न प्रकार की जांच एवं उनकी रिपोर्ट मिलने में लगने वाले समय की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रभारी को सेक्टर स्तरीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी दें। आशा कार्यकर्ता मरीजों को जिला अस्पताल रेफर करने के पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजें। उन्होंने अस्पताल की चादर प्रतिदिन बदलने और साफ- सफाई रखने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में पर्याप्त दवाईयां उपलब्ध रहें और एक्सपायरी दवाईयों को समय पर अलग कर लिया जाये। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प के लिए चयनित करवाने की तैयारी करें। ग्राम बेलखेड़ी शेढ़ के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने महिलाओं में एनीमिया की जांच के लिए लिये गये नमूने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इसकी निर्धारित प्रपत्र में जानकारी अच्छे से संधारित कर समय पर रिपोर्टिंग की जाये। कलेक्टर ने शासकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भी मुआयना किया। उन्होंने प्राचार्य को निर्देश दिए कि स्कूली छात्राओं को समक्ष में आयरन फ़ॉलिक ऐसिड की गोली खिलाए । भ्रमण के दौरान पटवारी अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिये। ग्राम सूरवारी में कलेक्टर ने एनीमिया के लिए होने वाली जांच के कार्य को देखा। उन्होंने एनीमिया के माइल्ड, मॉडरेट व सीवियर प्रकरणों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कठौतिया के भ्रमण के दौरान एनीमिया की रोकथाम के लिए आयरन व फोलिक एसिड की गोली देते समय आवश्यक जानकारी देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि एनीमिया के मरीजों की काउंसलिंग भी की जाये।  

Tags :

जरूरी खबरें