Thursday 16th of July 2026

ब्रेकिंग

15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलेगा नशा मुक्ति अभियान

14.35 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल ने किया लोकार्पण

नरसिंहपुर में किसानों की विभिन्न मांगों का सौंपा ज्ञापन

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान की प्रगति का किया निरीक्षण

नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह,पुलिस अधीक्षक डॉ.ऋषिकेश मीणा ने सभी को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ दिलाई

: करेली,दुरुस्त होगा नगर का यातायात, शहर से गुजरेगी रात्रिकालीन बसें,नवागत नगर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा

Aditi News Team

Thu, Sep 2, 2021

करेली। नवागत थाना प्रभारी, नगर निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने गुरुवार दोपहर थाना प्रांगण में नगर के पत्रकारों से सौजन्य भेंट की व नगर में सुरक्षा व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर किया जाने चर्चा की। टीआई मिश्रा ने बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने विशेष प्रयास किए जाएंगे। इस हेतू करेली व्यापारिक नगर होने के कारण लोडिंग अनलोडिंग एवं आसपास ग्रामीण क्षेत्र से वाहनों से आने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि उन्हें परेशानी न हो। कहा वे उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं और जन भावनाओं का सम्मान करते हुए कार्य होगा। कहा पुलिस गश्त को और अधिक व्यवस्थित किया जावेगा। नगर की सांस्कृतिक रचना को प्रोत्साहित किया जावेगा। स्थानीय पत्रकारों ने चर्चा में नवागत नगर निरीक्षक को बताया कि गणेशोत्सव नजदीक है और अभी तक किसी तरह की गाइडलाइन जारी नहीं की गई है, जिससे लोगों मैं भ्रम है। नगर से गुजरने वाली लंबी दूरी की बसें रात्रि में शहर में ना आकर फोर लाइन से सीधी गुजरती है, जिससे नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही नगर में अनेक मार्गो पर शराबियों का जमघट रहता है, जिसपर कार्यवाही की जरूरत है। नवीन थाना भवन के निर्माण मैं सैकड़ों वर्ष पुरानी सड़क को बंद किया जा रहा है, जिसे खोला जाना चाहिए। इस पर श्री मिश्रा ने ठोस कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया। इस दौरान नगर के पत्रकार गण मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें