: आई.टी.आई गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Aditi News Team
Mon, Dec 26, 2022
आई.टी.आई गाडरवारा में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
गाडरवारा।म.प्र . राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय , श्री एम. के .शर्मा , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय सचिव श्री विवेक बुखारिया , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरसिंहपुर के समन्वयन से शासकीय आइ .टी .आई.गाडरवारा मे न्यायाधीश डॉ .श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश गाडरवारा की उपस्थिति में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन तहसील विधिक सेवा समिति गाडरवारा द्वारा किया गया । उक्त विधिक साक्षरता शिविर में डॉ. श्रीमति अंजली पारे द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाडरवारा द्वारा विद्यार्थियो को एक शिक्षक के रूप में विद्यार्थीयों के बीच उपस्थित होकर बच्चों की सामान्य भाषा में लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के विधिक प्रावधानों एवं किशोरावस्था के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम एवं दण्ड विधियों के महत्वपूर्ण उपबंध से विद्यार्थियों को विस्तार से समझाया गया एवं बच्चों को उत्साहित किया गया एवं इसके साथ - साथ उपस्थित विद्यार्थीगण को खेल - खेल में बालश्रम , मोटर व्हीकल एक्ट , आई.टी. एक्ट पर चर्चा कर अपराध को पहचानने एवं अपराध न करने के संकल्प को अपने जीवन में अमल करने के लिये प्रोत्साहित किया गया । इसके साथ ही पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री शेख रहीम द्वारा निःशुल्क अधिवक्ता योजना एवं विधिक सहायता एवं सलाह , लीगल एड क्लीनिक की जानकारी एवं मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य आदि से भी जागरूक किया गया । विधिक साक्षरता शिविर पश्चात् आभार प्रदर्शन श्री एस . के. कॉल प्राचार्य द्वारा किया गया । उक्त शिविर में प्रशिक्षक श्री मुकेश , श्रीमति संध्या सोनी , श्री दुकाराम , श्री संजय साहू , श्री एम . जी .घोटमार , श्री विजय कुमार वर्मा एवं समस्त स्टॉफ , एवं पैरालीगल वॉलेंटियर , श्री अखिलेख सोनी की उपस्थिति रही एवं सहयोग प्रदान किया गया ।
Tags :