: कुंडलपुर में मुनि संघो का निरंतर आगमन-- हुआ मंगल मिलन
Sat, Mar 30, 2024
कुंडलपुर में मुनि संघो का निरंतर आगमन-- हुआ मंगल मिलनकुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र जैन तीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर मुनि संघो का निरंतर आगमन हो रहा है। शनिवार को संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री प्रसाद सागर जी महाराज एवं मुनि श्री अजितसागर जी महाराज ससंघ 5 मुनिराज, पूज्य मुनि श्री प्रयोगसागर जी महाराज ससंघ तीन मुनिराज, पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज ससंघ 6 मुनिराज ,पूज्य मुनि श्री निर्दोष सागर जी मुनिराज ससंघ तीन मुनिराज का मंगल प्रवेश कुंडलपुर में हुआ ।इस अवसर पर कुंडलपुर में पूर्व से विराजित पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री अभयसागर जी महाराज, पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर जी महाराज ,मुनि श्री प्रभात सागर जी महाराज, मुनि श्री चंद्रसागर जी महाराज, मुनि श्री आनंदसागर जी महाराज, मुनि श्री निर्णयसागर जी ससंघ, मुनि श्री विनम्र सागर जी ससंघ, मुनि श्री विशदसागर जी ससंघ, मुनि श्री विराट सागर जी ससंघ, आर्यिकारत्न श्री ऋजुमति माताजी ससंघ ,आर्यिकारत्न श्री चिंतनमति माताजी ससंघ, आर्यिकारत्न श्री सोम्यमति माताजी ससंघ आदि का मंगल मिलन हुआ ।इस अवसर पर कुंडलपुर में बड़ी संख्या में उपस्थित यात्रीगण, ब्रह्मचारी भैया जी ,दीदी जी, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी पदाधिकारी सदस्य, महोत्सव समिति के संयोजक, सहसंयोजक ,प्रभारी सदस्य गण, कुंडलपुर जैन समाज आदि की उपस्थिति रही।
: मुनि संघो को कुंडलपुर पधारने श्रीफल अर्पित का निवेदन किया
Tue, Mar 26, 2024
मुनि संघो को कुंडलपुर पधारने श्रीफल अर्पित का निवेदन किया
कुंडलपुर ।कुंडलपुर महा महोत्सव समिति ने किशनगढ़ जाकर परम पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज के चरणों में श्रीफल अर्पित कर कुंडलपुर पधारने का निवेदन किया। इस अवसर पर महोत्सव समिति के नेमचंद बजाज, यूसी जैन ,नेमकुमार सराफ, श्रेयांश जैन, मनोज जैन ने मुनिश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ, यूसी जैन, सुनील जैन जबेरा, संजय जैन कुबेर ,अगवानी समिति के श्रेयांश सराफ, आशीष गांगरा, पवन जैन, वायनल चौधरी ने अतिशय क्षेत्र कोनी जी पाटन पहुंचकर पूज्य जेष्ठश्रेष्ठ प्रथम निर्यापक श्रमण मुनि श्री समयसागर जी महाराज ससंघ के साथ दमोह गौरव श्री अनाप सागर जी श्री स्वास्तिक सागर जी, श्री आगत सागर जी महाराज के दर्शन कर श्रीफल अर्पित कर कुंडलपुर पधारने निवेदन किया ।वही अभाना पहुंचकर पूज्य मुनि श्री सौम्यसागर जी महाराज के दर्शन कर दमोह होते हुए कुंडलपुर ससंघ आगमन हो इस आशय का निवेदन किया ।
: गाडरवारा, जैन समाज ने नन्दीश्वर महामण्डल विधान के समापन पर मन्दिर से शोभायात्रा निकाली
Sun, Mar 24, 2024
गाडरवारा। सकल जैन समाज द्वाराश्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में श्री पार्श्व सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री नन्दीश्वर महामण्डल विधान के समापन अवसर पर मन्दिर जी से श्री जी की शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से निकाली गई।