: कुंडलपुर,आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु 45 समितियों के प्रभारी नियुक्त
Sat, Apr 6, 2024
आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु 45 समितियों के प्रभारी नियुक्तकुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र,जैन तीर्थक्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव हेतु समिति संयोजक वीरेश सेठ द्वारा 45 समितियां के प्रभारी नियुक्त कर उन्हें प्रभार सोपा गया है ।मुनिआर्यिका संघ व्यवस्था समिति प्रभारी रीतेश जैन गांगरा ,साधु संघ अगवानी एवं बिहार समिति पवन जैन चश्मा श्रेयांश जैन सराफ ,चौका व्यवस्था एवं आवंटन समिति गिरीश जैन नायक ,भूमि व्यवस्था एवं निर्माण योजना अभिषेक जैन आर आई, भूमि समतलीकरण अस्थाई मार्ग निर्माण सतीश जैन अर्जुन निर्माण, पंडाल निर्माण साज सज्जा साउंड एलईडी एवं मंच प्रभात सेठ ,मंच संचालन व्यवस्था पंडित अभिषेक जैन ,बड़े बाबा अभिषेक पूजन पंडित आशीष जैन अजय निरमा, मुनि आर्यिका आमंत्रण नेमचंद बजाज ,धन संग्रह तरुण सराफ, आवास आवंटन ललित सराफ, स्वयंसेवक राम जैन, दमोह आवास मनोज जैन मीनू ,अमानती सामान ग्रह महेश जैन बाबा ,प्रिंट मीडिया जयकुमार जैन जलज ,सोशल मीडिया राजेंद्र जैन अटल ,इलेक्ट्रॉनिक मीडिया आशीष जैन तूफान, वीडियो फोटोग्राफी श्रेयांश फट्टा, फ्लेक्स बैनर अमित महावीर, स्वास्थ्य व्यवस्था डॉक्टर रमेश बजाज, सफाई व्यवस्था अंकित जैन, यातायात व्यवस्था सोनू जैन नेता, ईंधन गैस पेट्रोल डीजल प्रमोद सराफ, पार्किंग नीलेश चौधरी, वेरीकेट आशीष उस्ताद, वाहन व्यवस्था अमित जैन त्यागी, भोजन व्यवस्था अनिल जैन मम्मा, त्यागी वृति भोजनालय विनय जैन ,उदासीन आश्रम अखिलेश फट्टा ,सुरक्षा नरेंद्र बजाज पत्रकार, सीसीटीवी नेम कुमार सराफ ,विद्युत प्रिंस जैन, पेयजल वितरण जयकुमार गुड्डा घटेरा, जल व्यवस्था प्रदीप जैन बजाज, पेयजल व्यवस्था अमित जैन डीको ,अस्थाई निर्माण मुकेश ठेकेदार, बड़े बाबा मंदिर संपूर्ण परिसर सावन सिघई ,ध्वनि विस्तारण रोहित जैन रिंकू ,मंच व्यवस्था पूजन द्रव्य संजय कुबेर, श्रेष्ठी अतिथि सत्कार यूसी जैन, प्रशासनिक सहयोग रविंद्र जैन पत्रकार भोपाल सिद्धार्थ मलैया,अतिथि विद्वान आमंत्रण मनीष नायक इंदौर, केंद्रीय कार्यालय नितिन जैन ,केंद्रीय स्टोर पदमचंद खाली वाले। यह सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य में जुट गए हैं।
: गाडरवारा,श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी का हुआ शंखनाद
Fri, Apr 5, 2024
श्री हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी का हुआ शंखनादगाडरवारा नगर में विगत कई वर्षों से श्री हनुमान जन्मोत्सव एक त्यौहार की तरह हर जनमानस पूरे वर्ष भर मानने व्याकुल रहता है जिसकी प्रथम बैठक प्रतिवर्ष कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही आयोजित होती आ रही है उसी श्रृंखला में इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री हनुमान जन्मोत्सव के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक का आयोजन किया गया जिसमे शाम 04 बजे से शोभायात्रा का आयोजन श्री खप्पड वाले हनुमान जी महाराज मंदिर (नया बस स्टैंड) से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गो से निकाली जायेगी । बैठक में विद्युत सज्जा हेतु रंगीन लाइट के साथ प्रमुख स्थानों पर कटआउट लगाने पर चर्चा की गई । शोभायात्रा में साधु संतो का आगमन हो एवं उनका आशीर्वाद प्राप्त हो ऐसा बैठक में प्रस्ताव आया । बैठक में भारतीय युवा दल के सभी कार्यकर्ता अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।
: महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाटनी ने कुंडलपुर में बैठक ली
Fri, Apr 5, 2024
महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक पाटनी ने कुंडलपुर में बैठक ली
कुंडलपुर दमोह ।दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महोत्सव को लेकर एक बैठक कुंडलपुर कार्यालय में महोत्सव के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रेष्ठी अशोक पाटनी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में श्री पाटनी के साथ,प्रभात जी मुंबई, कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ ,संयोजक वीरेशसेठ , सतना जैन समाज के अध्यक्ष, एडिशनल कमिश्नर पवन जैन, प्रेमचंद प्रेमी कटनी आदि मंचासीन रहे ।संयोजक वीरेशसेठ ने बताया 16 अप्रैल के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है ।लगभग 400 साधुगण आएंगे। 400 चौकों की व्यवस्था की जा रही है ।लाखों की संख्या में आने वाली जनता हेतु व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। अहमदाबाद की कंपनी आवास हेतु कमरा तैयार कर रही है। कुंडलपुर में एवं दमोह में व्यवस्थाएं की जा रही है। एसी कमरे तैयार किये जा रहे हैं ।पंडाल ,भोजनशाला नजदीक बनाए जा रहे हैं ।शामयाने पंडाल लगाकर आवासीय एरिया तैयार हो रहा है ।जहां छाया ,प्रसाधन, कैंटीन की व्यवस्था जुटाई जा रही है ।गाड़ी पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। दमोह में यात्रियों को रोकने एवं वहीं तैयार होने के लिए व्यवस्था दी जा रही है ।45 समिति प्रभारी एवं सदस्यों को रुकने बेस कैंप में व्यवस्था की जा रही है।कमेटी अध्यक्ष चंद्र कुमार सराफ ने अपने उद्बोधन में कहा सभी लोग वीरेश सेठ के संयोजन में कार्य कर रहे हैं सभी तन मन से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनायें ।श्रेष्ठी अशोक पाटनी ने कहा इतने कम समय में सारी व्यवस्था कर रहे हैं ।सुंदर से सुंदर व्यवस्था हो आप सभी सहयोग करें ,आपके सहयोग से ही कार्यक्रम संभव होगा। महामंत्री आर के जैन ने कहा आचार्य पद पदारोहण हेतु कुंडलपुर को चुना है हम सभी मिलकर कार्यक्रम को अनूठा बना दें ।बड़ी संख्या में कुंडलपुर कमेटी के पदाधिकारी सदस्य गण एवं महोत्सव समिति प्रभारी सदस्यों की उपस्थिति रही।