: राम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी शुरू
Thu, Apr 11, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
राम नाम संकीर्तन प्रभात फेरी शुरू
शाहनगर । शारदेय नवरात्र प्रारंभ होते ही अब नगर के नव युवाओं की आस्था भक्तिमय देखी गयी नगर मे सुबह 5बजे से श्री सीताराम नाम संकीर्तन करते हुये युवाओं ने प्रभात फेरी शुरू कर दी है । यह प्रभात फेरी नगर के बासन खेरे मे बिराजबान बजरंग बली हनुमान मंन्दिर से शुरू कर बाबा घाट केन नदी स्थित बङी मढिया से होते हुये श्री राम हर्षण कुन्ज श्री मिथिला बिहारी बिहारणी जं सरकार श्री राम हर्षण कुन्ज मे समाप्ती होती है । युवाओं के मार्गदर्शक केशरी नंदन तिवारी ने बताया की अब यह प्रभात फेरी नवरात्री के प्रथम दिन से शुरू की है प्रयास रहेगा आगे भी जारी रहे इस अवसर पर राम जी तिवारी अक्कु नामदेव लकी सिंह राजा बुन्देला रिशी नीखर सहित युवाओं की टोली शामिल रही ।
: ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआयें की अकीकमंदो ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारक बाद
Thu, Apr 11, 2024
जितेंद्र दुबे शाहनगर
ईद की नमाज अदा कर अमन चैन की दुआयें की
अकीकमंदो ने एक दूसरे को गले मिलकर दी मुबारक बाद
शाहनगर । बुधवार को चांद के दीदार होते ही देशभर में 11अप्रेल गुरूवार को ईद की नमाज अदा की गयी दरअसल चांद दिखने के अधार पर ही ईद - उल -फितर का त्यौहार मनाया जाता है । शब्बाल महिने का चांद नजर आते ही मुस्लिम संप्रदाय के लोगों के दिलों मे खुशियों का ठिकाना नही रहे गुरूवार को नगर के ईदगाह मस्जिद मे पुलिस एवं राजस्व अमले की मौजूदगी मे हाफिज जी खुर्शीद आलम ने सुबह 8 बजकर 50मिनिट मे नमाज शुरू कराई जो 9बजकर 20मिनिट पर समाप्त हुयी नमाज अदा समाप्ती के पश्चात सभी ने एक दुसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी इस अवसर पर राजस्व अमले में सदर पटवारी प्यारे सिंह पुलिस प्रशासन में सिंह एस आई संतोष मशराम आरक्षक दिनेश यादव विनिवेश त्रिपाठी नितेश असाटी शामिल रहे ।*ईद मिलन कार्यक्रम मे दिखी संम्रदायिक सद्भाव की मिसाल मीठी सेवईयों से अतिथियो का स्वागत --* ईद पर्व के चलते नगर के सरपंच मनोज जैन ने ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन कराया गया जहां देश की सांस्कृतिक धरोहर कौमी एकता को मजबूत करने तथा सर्व धर्म सदभाव का पैगाम मुल्क के लोगों दिया । कार्यक्रम मे पहुंचे सभी अतिथियों मुस्लिम भाईयों ने हिन्दु भाईयों से गले मिलकर जहां ईद की बधाई दी वहीं सभी ने एक साथ मिलकर मीठी सिमैयां का स्वाद चखा कार्यक्रम मे शाहनगर सरपंच मनोज जैन ने कहा की किसी भी मुल्क, समाज व कौम की तरक्की के लिये लोगों में आपसी प्रेम व सद्भाव जरूरी है। सबसे बङा धर्म इंसानियत का धर्म है ।सभी मुस्लिम भाईयों को ईद पर्व की ढेर सारी बधाई ।
: मन में अटूट विश्वास और मिलने की चाह लेकर भक्तों का जत्था मैहर रवाना
Wed, Apr 10, 2024
जितेन्द्र दुबे पन्ना
मन में अटूट विश्वास और मिलने की चाह लेकर भक्तों का जत्था मैहर रवाना
शाहनगर । शारदेय नवरात्रारंभ में परमा के दिन दमोह एवं हटा जिले से सैकडों युवाओं की टोली बुधवार को सुबह शाहनगर से पैदल मैहरधाम के लिए रवाना हुई। माता के भक्त बिना जूता चप्पलों के नंगे पांव और माता के प्रति अपना अटूट विश्वास मन मे मिलने की लगन लेकर माता के जयकारा करते निकले। मुकेश पटेल निवासी सिमरी- देवीसिंह पटेरा तहसील जिला दमोह ने बताया की हम लोग हर वर्ष माता के दर्शनों के लिये टोली बनाकर पैदल चलते है और जब पहुंचते है । तो दर्शन करते ही सारी थकान दूर हो जाती है ।यह माता के भक्तों का जत्था प्रतिवर्ष नंगे पांव दर्शन करने मैहरधाम रवाना होता है ।इस अवसर पर पवन पटेल ' नरेश पटेल अर्जुन पटेल सहित सैकडों की संख्या माता के भक्त रहे ।