: बरमान में महामृत्युंजय जप रुद्री निर्माण अभिषेक
Sun, Feb 6, 2022
बरमान ।आज गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर ब्रह्मांड नर्मदा के पावन घाट पर स्थित शिवालय (रेस्ट हाउस के पास) में 2 से 8 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे रुद्री निर्माण एवं शिव महाअभिषेक धर्म अनुष्ठान के तृतीय दिवस बसंत पंचमी एवं शनिवार के शुभ अवसर पर अनुष्ठान हेतु शिव परिवार मूर्ति के साथ रुद्री निर्माण मातृ शक्तियों के द्वारा पूर्ण धार्मिक मनोभावों के साथ किया जा रहा है।
शिव मंदिर में महामृत्युंजय जप जन कल्याण हेतु रूदी निर्माण व शिवाभिषेक का अनुष्ठान शिव मंदिर के आचार्य पंडित लक्ष्मी नारायण जी शास्त्री, सूरज जी शास्त्री डोडा वाले व वृंदावन से पधारे तुलसीराम अवस्थी , विनोद उपाध्याय, काशी से अशोक तिवारी निखिल कटारे मनोज पाठक आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच किया जा रहा है l इस महामृत्युंजय जप अभिषेक मैं प्रतिदिन जर्नलिस्ट्स एशोशियनऑफ मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष भागीरथ तिवारी ,पत्रकार गीत गोविंद पटेल ,राम कुमार विश्वकर्मा राकेश तिवारी ,अभय हिंदुस्थानी , राजेंद्र पटेल , दुर्गेश मेहरा टेक सिंह पटेल ,उषा पटेल ठाकुर राजीव सिंह, जया-राजेश शर्मा जी आदि की उपस्थिति रहती है l यह कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलता है। इस मौके पर समस्त धर्म प्रेमी बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर शिव महा अभिषेक मैं शामिल होकर धर्म पुण्य लाभ अर्जित किया।
समस्त धर्म प्रेमियों से आग्रह है कि इस धार्मिक कार्यक्रम में अवश्य उपस्थित हो l
: दमोह हटा ,सुनार नदी की शिलाओं पर हुआ अर्हंम योग,दूरस्थ श्रावकों ने की योग साधना
Thu, Jan 20, 2022
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के शिष्य मुनि श्री प्रणम्य सागर जी एवं मुनि श्री वीर सागर जी महाराज का मंगल विहार कुण्डलपुर की ओर चल रहा है। दोनों मुनिसंघ बुधवार की शाम सुनार नदी किनारे हारट ग्राम पहुंचे जहां स्थानीय लोगों ने नदी के प्राकृतिक जल प्रपात भदभदा की जानकारी मुनिश्री को दी तो मुनि श्री प्रणम्य सागर जी महाराज श्रावकों के साथ नदी के किनारे जा पहुंचे, जहां की शिलाओं और जल प्रपात को देखते ही वहां योग साधना प्रारंभ कर दी।करीब ४५ मिनिट तक वहां अर्हंम योग किया तो श्रावकों ने भी वहां की शिलाओं पर दूर दूर बैठकर योग किया। मुनिश्री के साथ दूरस्थ श्रावकों ने भी योग साधना की, हटा के श्रावक श्रेष्ठी भी उपस्थित रहे।
: बड़े धार्मिक एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित होगा विश्व प्रसिद्ध शनि मंदिर
Sat, Jan 15, 2022
केन्द्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर की पहल पर बनी शनि मंदिर के कायाकल्प की योजना,केन्द्रीय मंत्री तोमर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शनिदेव मंदिर पहुँचे
विश्व प्रसिद्ध शनि देव मंदिर का कायाकल्प किया जाएगा। मुरैना जिले के ऐंती गाँव की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित शनि देव मंदिर परिसर को बड़े धार्मिक एवं पर्यटन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाये्गा। केन्द्रीय कृषि एवं किसान-कल्याण मंत्री एवं मुरैना के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर ने इस दिशा में पहल की है। तोमर इस सिलसिले में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को शनिदेव मंदिर परिसर पहुँचे और मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की।
केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि यह मंदिर धार्मिक और पर्यटन का एक बड़े केंद्र के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित हो। इसी को दृष्टिगत रखकर मंदिर के विकास की योजना बनाई गई है। शनिदेव मंदिर को भव्य रूप देकर इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए मुरैना जिला प्रशासन द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
शनि देव मंदिर परिसर को भव्य रूप देने के लिए शनि परिक्रमा मार्ग के साथ शनि सरोवर और शनि कुंड का निर्माण किया जाएगा। मंदिर के विकास को दो हिस्सों में बांटा गया है। एक आंतरिक और दूसरा बाहरी विकास। आंतरिक विकास मंदिर परिसर के भीतर अत्याधुनिक तरीके से विकास कार्य कराएँ जाऐंगे। इसी तरह बाहरी विकास में परिक्रमा मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इसमें बिजली सड़क कनेक्टिविटी के अलावा परिक्रमा मार्ग में जन-सुविधाएँ, दुकानें और खानपान की सुविधाएँ मुहैया कराई जाएंगी, जिससे यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न आए। परिक्रमा मार्ग सहित प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों का केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने निरीक्षण भी किया।
वर्तमान में शनि मंदिर के दो परिक्रमा मार्ग हैं। एक 6 किलोमीटर दायरे में है। जबकि दूसरा परिक्रमा मार्ग 21 किलोमीटर लंबा है। परिक्रमा मार्गों का नए सिरे से निर्माण किया जा रहा है। लगभग 21 किलोमीटर लंबे परिक्रमा मार्ग में अन्य मंदिर भी हैं, उनका भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग के दोनों ओर पौध-रोपण के कार्य को भी जीर्णोद्धार योजना में शामिल किया गया है। शनि मंदिर की गिनती देश के प्राचीन शनि मंदिरों में होती है। यही नहीं इस मंदिर का धार्मिक महत्व भी है, लेकिन बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है।
कलेक्टर मुरैना बी. कार्तिकेयन, जिला पंचायत मुरैना के कार्यपालन अधिकारी रोशन कुमार सिंह तथा मुरैना के पूर्व कलेक्टर विनोद शर्मा सहित जन-प्रतिनिधिगण एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी थे।