: नरसिंहपुर,श्रीनगर मे मनाई गई रामधुन की वर्षगांठ
Wed, Feb 23, 2022
नरसिंहपुर। समीपवर्ती ग्राम श्रीनगर मे प्राचीन मण्डल रामधुन मण्डल के द्वारा हर वर्ष रामधुन की वर्षगाठ मनाई जाती है ।मण्डल के द्वारा 50 वर्षो से लगातार प्रतिदिन प्रातः काल मधुर संगीतमय धुन ग्राम के कोने -कोने मे रामधुन मण्डल के सदस्यों के द्वारा भगवान के भजन किये जाते है और लोगों को सुबह सुबह भगवान के नाम का रसपान कराते है।
सनातन धर्म के लिए कार्य करते है इसमें बड़ी संख्या मे मण्डल के सदस्य एवं बच्चे प्रभातफेरी मे शामिल रहते है प्रतिदिन ग्राम मे प्रभातफेरी निकलते है चाहे तेज बरसात हो या कड़ाके की ठंडी हो मण्डल के सदस्य प्रतिदिन प्रातः काल प्रभातफेरी निकालते है । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम श्रीनगर मे रामधुन मण्डल के वर्षगांठ राम मंदिर मनाई गई जिसमे सर्वप्रथम भगवान रामचंद्र जी की पूजा अर्चना आरती की गई उसके पश्चात मंडली के द्वारा भजन प्रस्तुत किए । कार्यक्रम मे ग्राम गुरूजी सुमेश तिवारी एवं माफीदार मनोहर मुले,ग्राम सरपंच प्रतिनिधि,ग्राम पटैल संदीप तिवारी,मंदिर पुजारी पं.गनेश तिवारी,एवं ग्रामीण उपस्थित रहे जिसमे मण्डल के सदस्यों के द्वारा ग्राम गुरु का तिलक रोली फूल माला शाल श्रीफल से स्वागत किया गया एवं सभी तिलक लगाकर स्वागत किया।जैसा की हर वर्ष रामधुन मण्डल के नये अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाये जाते इस बार भी बनाये गए जिसमे पुनः अध्यक्ष रामप्रसाद साहू एवं उपाध्यक्ष लछमीप्रसाद प्रजापति को फिर बनाया गया और ग्राम गुरु के द्वारा मण्डल के सदस्यों को झंडा सौपा गया। जिससे यह परम्परा चलती रहे ग्राम के गुरु ने सभी को संबोधित करते हुए कहा गया की मण्डल के सदस्य बड़ी तपस्या करते है सुबह से लोगों की तो हिम्मत तक नहीं होती उठाने की उस समय सदस्य प्रभात फेरी निकलते है और यह परंपरा विगत 50 वर्षों से चली आ रही है इस परंपरा को दो पीठ के शंकराचार्य जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज जी के परम शिष्य श्री नारयण दत्त जोशी जब जगदीश मंदिर में पुजारी थे तो उन्होंने ग्राम के लोगों के साथ में प्रभात फेरी निकालना शुरू कि जिसका आज भी निर्वाहन रामधुन मंडल के द्वारा किया जा रहा है । मंच संचालन मण्डल के सदस्य मुन्ना लाल यादव ने किया इस कार्यक्रम में मंडल के सदस्य एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या मे उपस्थित रहे।
: गाडरवारा,शिव धाम डमरू घाटी समिति की बैठक संपन्न,महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कार्यों का विभाजन
Mon, Feb 21, 2022
गाडरवारा।शिव धाम डमरू घाटी समिति की बैठक शिवरात्रि पर्व की तैयारियों के परिपेक्ष में रखी गई ।बैठक में बताया गया उत्सव की संपूर्ण तैयारियों को अंतिम रूप प्रदान कर दिया गया है ।मंदिर के रंग रोगन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है ।परिसर की साफ-सफाई ,पेयजल व्यवस्था, शौचालय व्यवस्था आदि अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया गया है। टेंट एवं लाइट व्यवस्था पूर्व वत की जावेगी।समिति द्वारा चारों पहर का अभिषेक शिवरात्रि के दिन प्रातः 4:00 बजे से 7:00 बजे तक प्रथम प्रहर ,रात्रि 10:00 बजे से 1:00 बजे तक द्वितीय प्रहर ,रात 1:00 बजे से 4:00 बजे तक तृतीय प्रहर एवं प्रातः 4:00 बजे से 7:00 बजे तक चतुर्थ प्रहर का होगा। समिति ने कार्यो को विभाजित करते हुए विभिन्न समितियों का निर्माण किया है। पूजन समिति में केदारनाथ अग्रवाल समन्वयक ,आशीष दीक्षित समन्वय, कन्हैया लाल यादव, कृष्ण गोपाल पलोड़ व अरुण सोनी। गर्भ ग्रह समिति में रवि शेखर जायसवाल समन्वयक, श्याम राठी समन्वयक , राजेंद्र जैन थाला वाले, डॉक्टर उमा शंकर दुबे ,गोपाल प्रसाद गुप्ता ,राजीव गुप्ता ।परिसर व्यवस्था में हाथी द्वार से शिव प्रतिमा तक व्यवस्था समिति में चंद्रकांत शर्मा समन्वयक, सुनील सोनी समन्वयक ,सुरेश राठी, उमेश नीरस, अशोक जैन कपड़ा वाले, घनश्याम राजपूत को रखा गया है। ऐसे ही शिव प्रतिमा व्यवस्था समिति में राव उदय समन्वयक, संजय अग्रवाल समन्वयक ,संदीप पलोड़,विमल सोनी, शुभम गुप्ता ।शिव प्रतिमा से गर्भ ग्रह तक व्यवस्था समिति जिनेश जैन समन्वयक ,नवनीत पलोड़ समन्वयक, रमेश अग्रवाल , नागेंद्र त्रिपाठी, अशोक जैन शुगर ब्रोकर ।कार्यालय व्यवस्था समिति गोपाल मालपानी समन्वयक, शिवकुमार गगरानी समन्वयक ,अनिल लूनावत, अशोक काबरा, बसंत डागा, डी के उपाध्याय ,सुभाष जैन, शरद कठल, हंसराज मालपानी ,रामकुमार काबरा ,मुकेश जैन शांति दूत, गेंदा लाल साहू ,विनीत माहेश्वरी, श्रीमती शशि देवी जैन ,श्रीमती ममता पांडे, श्रीमती मनजीत नागपाल रहेंगे ।समिति द्वारा स्पष्ट किया गया कि सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण रुप से पालन किया जाएगा ।मास्क आवश्यक रूप से लगाना अनिवार्य किया गया। समिति बजरंग दल ,सत्य साईं सेवा समिति, साईं श्रद्धा सेवा समिति, हरे माधव संस्था एवं अन्य समाजसेवी संस्थाओं व भोजन फलाहारी व्यवस्था राजकुमार शर्मा चाट वालों के सहयोग से पूर्ण की जाएगी ।परिसर की व्यवस्था में कलेक्टर महोदय, एसपी महोदय, एसडीएम , संपूर्ण राजस्व विभाग ,पुलिस विभाग एवं नगरपालिका का सहयोग प्राप्त किया जाएगा । उक्त संपूर्ण कार्यक्रम में समिति द्वारा माननीय सांसद द्बय एवं माननीय एवं माननीया विधायक गणों से उपस्थिति की अपील भी की गई है।
: गाडरवारा,नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने पर कराया भंडारा
Sun, Feb 20, 2022
गाडरवारा। स्थानीय मंगलसिटी कालोनी में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आदित्य कुमार वैश्य ने 15 दिन की नर्मदा परिक्रमा कार से पूर्ण करने पर सुंदरकांड का आयोजन कर भंडारा कराया। उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साध्वी पुष्पा देवी रामायणी ने शामिल होकर नर्मदा पूजन कराई। पूजन उपरांत लोगो ने प्रसादी गृहण की। इस अवसर पर पुष्पा देवी रामायणी से भी मुलाकात कर लोगो ने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में माँ नर्मदा को प्रदूषण मुक्त रखने की अपील को लेकर फ्लैक्स भी लगाया गया था। इस मौके पर आदित्य वैश्य ने बताया की माँ नर्मदा जीवन दायिनी है । नर्मदा मैया का जल प्रदुषण मुक्त रहे इस संकल्प को लेकर हम सभी कार्य करें। इस अवसर पर राव अजेंद्र सिंह, कुंवर शैलेष सिंह , मधुसूदन पटैल सहित कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के कर्मचारी एवं आमजन उपस्थित रहे।