: आचार्य शंकराचार्य जी का प्रकटोत्सव कार्यक्रम(एकात्म पर्व)
Wed, Apr 26, 2023
आचार्य शंकराचार्य जी का प्रकटोत्सव कार्यक्रम(एकात्म पर्व)मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बैरसिया जिला भोपाल के द्वारा आदिगुरू शंकराचार्य की जयंती शासकीय आईटीआई, बैरसिया में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य शंकराचार्य जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कपिल शर्मा के द्वारा विस्तृत रूप से उनके द्वारा किये गये कार्यों एवं एकात्म दर्शन सिद्धांत के बारे में बताया । समाजसेवी दीपक दुबे जी, महेन्द्र गोपालदास त्यागी जी, शासकीय आईटीआई के प्राचार्य परविन्दर परमार जी भी उपस्थित रहें।इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा आचार्य शंकराचार्य जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विकासखंड समन्वयक हरिराम अहिरवार बैरसिया जिला भोपाल के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किये जा कार्यों का विस्तृत रूप से बताया गया । कार्यक्रम का संचालन मुकेश महेश्वरी परामर्शदाता के द्वारा किया गया। पूजन व्यवस्था कुमारी सपना चौरसिया द्वारा कि गयी और कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री सोनू सक्सेना जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सहयोग किया गया। कार्यक्रम में श्री विजयराम अहिरवार, अर्जुन मालवीय, कालूराम अहिरवार एवं शासकीय आईटीआई के शिक्षकगणों और कार्यलयीन स्टॉप, वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित रहे।
: कुंडलपुर में भगवान अभिनंदननाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 26 अप्रैल को मनाया जाएगा
Tue, Apr 25, 2023
कुंडलपुर में भगवान अभिनंदननाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 26 अप्रैल को मनाया जाएगाकुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान श्री अभिनंदन नाथ जी का गर्भ एवं मोक्ष कल्याणक महोत्सव 26 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन विधान होगा। इस अवसर पर निर्वाण लाडू भी चढ़ाया जाएगा। सायंकाल भक्तांमर दीपअर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंदकुमार सराफ ने श्रद्धालु भक्तों से धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।
: गाडरवारा,आद्य शंकराचार्य जी की विधि विधान से पूजन कर जयन्ती मनाई
Tue, Apr 25, 2023
गाडरवारा में आज सर्व ब्राह्मण महासभा के द्वारा आद्य शंकराचार्य जी की जयन्ती खकरिया वाले दादाजी के मंदिर पर मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान के साथ पूजन कर मनाई। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्री शंकराचार्य द्वारा रचित नर्मदाष्टक का सास्वर पाठ उपस्थित व विप्रजनों के द्वारा किया गया। वही पूजन में सम्मिलित हुए पं अशोक भार्गव के जन्मदिवस पर उपस्थित सर्व ब्राह्मण महासभा के सदस्यों ने पुष्पहार पहनाकर जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी पदाधिकारी गण एव सदस्य उपस्थित रहे।