Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: आचार्य शंकराचार्य जी का प्रकटोत्सव कार्यक्रम(एकात्म पर्व)

Aditi News Team

Wed, Apr 26, 2023
आचार्य शंकराचार्य जी का प्रकटोत्सव कार्यक्रम(एकात्म पर्व) मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड बैरसिया जिला भोपाल के द्वारा आदिगुरू शंकराचार्य की जयंती शासकीय आईटीआई, बैरसिया में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्य शंकराचार्य जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मुख्य अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य कपिल शर्मा के द्वारा विस्तृत रूप से उनके द्वारा किये गये कार्यों एवं एकात्म दर्शन सिद्धांत के बारे में बताया । समाजसेवी दीपक दुबे जी, महेन्द्र गोपालदास त्यागी जी, शासकीय आईटीआई के प्राचार्य परविन्दर परमार जी भी उपस्थित रहें। इस अवसर पर वक्ताओं के द्वारा आचार्य शंकराचार्य जी के जीवन परिचय पर प्रकाश डालकर मार्गदर्शन प्रदान किया गया। विकासखंड समन्वयक हरिराम अहिरवार बैरसिया जिला भोपाल के द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किये जा कार्यों का विस्तृत रूप से बताया गया । कार्यक्रम का संचालन मुकेश महेश्वरी परामर्शदाता के द्वारा किया गया। पूजन व्यवस्था कुमारी सपना चौरसिया द्वारा कि गयी और कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन श्री सोनू सक्सेना जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से सभी नवांकुर संस्थाओं एवं परामर्शदाताओं के द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये सहयोग किया गया। कार्यक्रम में श्री विजयराम अहिरवार, अर्जुन मालवीय, कालूराम अहिरवार एवं शासकीय आईटीआई के शिक्षकगणों और कार्यलयीन स्टॉप, वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें