: भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11 जून को कुंडलपुर में मनाया जाएगा
Sat, Jun 10, 2023
भगवान विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11 जून को कुंडलपुर में मनाया जाएगाकुंडलपुर। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में जैन धर्म के 13वे तीर्थंकर भगवान श्री विमलनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव 11 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक ,शांति धारा ,पूजन ,विधान होगा ।निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा ।सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की महाआरती होगी।
: कलेक्टर के नेतृत्व में चिनकी घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई
Wed, Jun 7, 2023
जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना के नेतृत्व में चिनकी घाट पर स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की गई
नरसिंहपुर के चिंकी घाट पर जिला कलेक्टर सुश्री रिजु बाफना के नेतृत्व में नर्मदा तट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गईं l कलेक्टर महोदय ने प्लास्टिक से हो रहे प्रदूषण पर विशेष प्रकाश डाला,समापन में माँ नर्मदा की पूजा आरती की गईं l कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ थम्मन आचार्य प्रमुख ट्रस्टी वृंदावन पटेल जिला समन्वयक ज्ञान चंद्र पटेल संतोष पटेल काशीराम पटेल, हरिराम पटेल , कन्छेदीलाल पटेल के साथ युवा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सेवाएं दी l
: सतमार्ग पर चलो ध्रुव देव जी महराज, चौथा दिवस शिव पार्वती विवाह आज
Tue, Jun 6, 2023
रिपोर्टर- भागीरथ तिवारी, करेली
सतमार्ग पर चलो ध्रुव देव जी महराजचौथा दिवस शिव पार्वती विवाह आजकरेली सत्य से बड़ा कोई धर्म नही है झूठ से बड़ा पाप नहीं l सत मार्ग पर चलो सत्य का सहारा लो l सत्यनारायण भगवान की कथा में पांच अध्याय है l भगवान का प्रसाद को ग्रहण करना चाहिए l सत्य ही नारायण है सत्य के बराबर तप नही है l नारी का सम्मान करो माताओं का सम्मान करो l उक्त प्रवचन संगीतमय शिव महापुराण कथा करते हुए पंडित धुर्वदेव जी महाराज ने तीसरे दिन राम मंदिर करेली के प्रांगण में आए बड़ी संख्या में आए भक्त जनों के बीच व्यक्त किए l श्री ध्रुव महाराज जी ने भगवान शंकर की पुत्री मां नर्मदा के संबध में विस्तृत प्रकाश डाला और माता सती के द्वारा यज्ञ कुंड में अपने प्राणों की आहुति के बारे में भी विस्तृत प्रकाश डाला l महारानी सती के अंगो के संबध में भी बताया l शिव महापुराण के मुख्य यजमान इमरत लाल मेहरा , गोपाल मिहीलाल , पूरनलाल लीलाधर ,संतोष मेहरा आदि ने शिवपुराण में उपस्थित की अपील की है l कथा का श्रवण के लिए शंकर लाल अग्रवाल ,सजीव खजाची, स्वंत्रत कौरव , अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे l आज़ चौथे दिवस शिव पार्वती का विवाह होंगा l