: भव्य चातुर्मास्यव्रतानुष्ठान 2023
Sat, Jun 24, 2023
भव्य चातुर्मास्यव्रतानुष्ठान 2023अनंत श्रीविभूषित पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज श्री का पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठ के 79-वे शंकराचार्य कें रुप में प्रतिष्ठित होने के बाद पूज्य महाराज श्री का प्रथम चातुर्मास्यव्रतानुष्ठान श्री शारदापीठम् द्वारका गुजरात में सम्पन्न होने जा रहा है।आप सभी इस अवसर पर अपने परिवार एवं इष्ट मित्रों के साथ उपस्थित रहते हुए पूज्य महाराज श्री के दिव्य दर्शन सत्संग एवं पावन सान्निध्य का परम लाभ प्राप्त करें और परम कल्याणकारी पुण्यबल के भागी बने।
: कुंडलपुर में मनाया गया आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 56 वां मुनि दीक्षा दिवस
Fri, Jun 23, 2023
कुंडलपुर में मनाया गया आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 56 वां मुनि दीक्षा दिवस
कुंडलपुर ।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में विश्ववंदनीय संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का 56 वां मुनि दीक्षा दिवस निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः भक्तांमर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ,आचार्य श्री की संगीतमय पूजन भक्ति भाव से हुई। इस अवसर पर बड़े बाबा के चरणों में बैठकर निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन देते हुए कहा आज का दिन भारतीय इतिहास के लिए स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाना है क्योंकि एक युवा साधक ने अपने गुरुवर से निरग्रंथ दीक्षा प्राप्त की थी। गुरुवर की कृपा उन पर बरसी गुरु ने कहा हमारी सल्लेखना के साथ जो भी कार्य रह गए हैं उन्हें आपको पूरा करना है। गुरुवर का संकेत बुंदेलखंड के लिए मिला और आचार्य श्री मध्यप्रदेश में बड़े बाबा के चरणों में आ गए। जब वह यहां आए थे तो संघ छोटा था बाबा बड़े थे। कुंडलपुर के बाबा बहुत बड़े थे ।यहां दर्शन पूजन को स्थान कम था ।आचार्य श्री ने देखा इतनी महान ,इतनी बड़ी प्रतिमा यक्षरक्षित प्रतिमा को उच्च आसन मिलना चाहिए और सभी ने देखा गुरुदेव के जीवन का सपना पूरा हुआ। गुरुवर ने दिगंबर जैन समाज को अमूल्य धरोहर बड़े बाबा का मंदिर दिया है। हम सभी सौभाग्यशाली हैं। मुनि श्री ने आगे कहा महाराज जी अपने मन से नहीं आए बड़े बाबा ने बुलाया है ।रास्ते की जो थकान थी अब बड़े बाबा के चरणों में दूर होगी ।मुनि श्री ने कहा पहली कमेटी ने भी अच्छा कार्य किया है अब नई कमेटी भी अच्छा कार्य कर रही है ।सभी क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं आप सब की ये सेवा निरंतर वृद्धि करती रहे। बड़े बाबा की कृपा छोटे बाबा पर ऐसी रही जो हजारों सालों के लिए अमर हो गई ।आचार्य ज्ञानसागर जी एवं गुरुवर आचार्य श्री ने खूब साहित्य लिखा। संघ को गुरुकुल बनाया, शिष्यों को तैयार किया ।गुरुवर यशस्वी, चिरंजीवी हो, पूर्णायु हों, शतायु हो निरंतर स्वस्थ रहकर धर्म प्रभावना करते रहें। मुनि श्री ने बताया कि जितने वरिष्ठ लोगों ने कुंडलपुर क्षेत्र की सेवा कर ली है अब उन सभी को उदासीन आश्रम में आकर आश्रम को बढ़ाना चाहिए ऐसा गुरुवर का संकेत हुआ है। चातुर्मास कुंडलपुर में हो कमेटी ने निवेदन किया है हम लोग भी चाहते ऐसा संकेत मिले ,हम भी बड़े बाबा के चरणों में रहे ।आज यह अवसर मिला बड़े बाबा के चरणों में छोटे बाबा का दीक्षा दिवस मनाने का अवसर मिला। इस अवसर पर पूज्य मुनि श्री महासागर जी महाराज एवं मुनि श्री निष्कंप सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन दिए ।ऐलक श्री निश्चय सागर जी महाराज ने भक्तामर महामंडल विधान एवं आचार्य श्री की पूजन करवाई ।इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण किया गया। सायंकाल भक्तांमर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की महाआरती संपन्न हुई। उक्त जानकारी प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने दी।
: गाडरवारा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा योग दिवस मनाया गया
Thu, Jun 22, 2023
गाडरवारा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा योग दिवस मनाया गया, जिसका विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ कार्यक्रम में उपस्थित मेहमानों में गाडरवारा क्षेत्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी उर्मिला बहन जी, आचार्य रामदेव संस्थान से योगा टीचर संगठन जिला मंत्री सुश्री रानी देवी हरदेनिया ,जिला युवा मंत्री सुश्री दुर्गेश साहू, बहन मंजू खत्री कदम संस्था गाडरवारा, श्रीमती शरद शुक्ला , शुभम मेहरा , प्रकाश चंद् शर्मा,सभी ने विधिवत दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ब्रम्हाकुमारी उर्मिला दीदी ने कार्यक्रम के प्रति अपने आशीर्वचन व्यक्त किए योगा टीचर रानी बहन ने सभी को अनेक योगा करा कर उन सब का महत्व बताया योगा टीचर दुर्गेश साहू बहन ने भी अनेक सूक्ष्म योगा प्रणाम कराएं सभी भाई एवं बहनों ने योगा का पूरा लाभ लिया अंत में सभी को प्रभु प्रसाद दिया गया।