: जयगुरूदेव जीव जागरण यात्रा ने समूर्ण समाज को शाकाहार और नशामुक्त रहने का दिया संदेश।
Tue, Feb 20, 2024
जयगुरूदेव जीव जागरण यात्रा ने समूर्ण समाज को शाकाहार और नशामुक्त रहने का दिया संदेश।
पूरे भारत भर में निकाली जा रही जयगुरूदेव जीव जागरण धर्म यात्रा के तारतम्य में उज्जैन में बाबा जयगुरुदेव आश्रम के बाबा उमाकांत महाराज जी के मार्गदर्शन में सागर में समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से शाकाहार नशामुक्ति का आह्वान कर यात्रा काफिला निकाला गया। जिसमे भारी संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ रथ संचालन करते हुए बाबा जयगुरुदेव संगत सागर के भगवान दास विश्वकर्मा, प्रभात ठाकुर, मूरत विश्वकर्मा, भरत पटेल , नीता विश्वकर्मा, कीर्ति राजपूत, मनीराम पटेल ने बताया कि यह यात्रा 12 फरवरी से सिंगरौली, सीधी कटनी सतना पन्ना दमोह सागर विदिशा से होते हुए भोपाल में 22फरवरी को समापन होगा। शेरशिंह और जुझारसिंह जी ने बताया की दिनांक 23/24 फरवरी को भोपाल में बाबा उमाकांत महाराज जी सत्संग और नामदान होगा। जिसमे सभी को आमंत्रण की अपील की । साथ इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जीवो को नशामुक्त शाकाहारी ,सदाचारी बनाकर आने वाले खराब समय से बचाना है। बुरे समय से बचने के संदेश स्लोगन नारे और गीतों के माध्यम लोगो को संदेश दिया एवम शाकाहार रैली का जगह जगह स्वागत किया,और लोगो ने शाकाहार का संकल्प लिया।
: गाडरवारा, लाडोमोदन मंदिर में देवी महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
Tue, Feb 20, 2024
लाडोमोदन मंदिर में देवी महालक्ष्मी की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्नगाडरवारा । प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव श्री देव लक्ष्मीनारायण मंदिर (लाडोमोदन ) संचालित अग्रवाल समाज गाडरवारा में विगत दिनों चार दिवसीय श्री महालक्ष्मी जी की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का कार्यक्रम श्री गुरु जी की आज्ञा से श्री वृन्दावन धाम से पधारे आचार्य पंडित श्री बलवंत जी एवं श्री सिद्गार्थ जी के सानिध्य में वैदिक रीति रिवाजों मंत्रोच्चारण द्वारा सम्पन्न हुआ जिसमें अग्रवाल समाज , महिला मंडल ,युवा परिषद एवं मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की अहम भूमिका रही एवं सम्पूर्ण समाज का तन मन धन से सहयोग रहा इस आयोजन के जजवान समाज के अध्यक्ष श्री नरेन्द्र - ज्योति अग्रवाल , श्री महेश-कुसुम अग्रवाल (घी वाले) श्री नवल- साधना थे कार्यक्रम चार दिवसीय थे /पूर्ण आहुति के साथ कन्या एवं ब्राम्हण भोज के साथ संपन्न हुआ ।
: कुंडलपुर ग्राम में आयोजित की गई विनयांजलि सभा
Mon, Feb 19, 2024
कुंडलपुर ग्राम में आयोजित की गई विनयांजलि सभाकुंडलपुर दमोह। युवा शक्ति कुंडलपुर के द्वारा ग्राम कुंडलपुर में संत शिरोमणि विश्व वंदनीय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की समता पूर्वक समाधि होने पर विनयांजलि का कार्यक्रम ग्राम पंचायत भवन के परिसर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर भक्ति गीत की प्रस्तुति श्रीमती सुरभि जैन के द्वारा की गई ।आचार्य श्री के प्रति विनयांजलि व्यक्त करने वालों में दीपक उपाध्याय पटेरा ,कमलेश शर्मा ,दीपू ठाकुर, ब्रह्मचारिणी राजुल दीदी ,अनिल पुजारी कोमलचंद जैन ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा भले ही गुरुदेव आचार्य श्री विद्यासागर जी का जन्म कर्नाटक के सदलगा में हुआ हो लेकिन गुरुवर ने अपनी कर्मभूमि कुंडलपुर बुंदेलखंड को बनाया। आचार्य श्री ने अपनी तपोस्थली कुंडलपुर को बनाया। आचार्य श्री के कुंडलपुर और ग्राम वासियों पर अनंत उपकार हैं जिन्हें हम कभी भुला नहीं पाएंगे। गुरुदेव हमारे हृदय में सदा रहेंगे। हम उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर ही सच्ची विनयांजलि अर्पित कर सकेंगे ।कार्यक्रम का संचालन अमित शास्त्री जी ने किया ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राम वासियों के साथ सरपंच परसोत्तम पटेल पूर्व सरपंच पंचम ठाकुर ,उदय चंद जैन ,मोतीलाल जैन प्रबंधक ,दीपू ठाकुर, पंकज सैनी ,आशुतोष समदरिया ,राहुल रैकवार ,पवन, कमलेश रैकवार ,छोटू सेन, संजय बड़कुल ,हाई स्कूल एवं प्राथमिक स्कूल के प्राचार्य ,छात्र-छात्राएं, ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।