Thursday 18th of June 2026

ब्रेकिंग

देश की ख्यातिलब्ध शायरा/साहित्यकार डॉ.ज़ीनत एहसान कुरैशी 21 जून को गाडरवारा मैं सम्मानित होगी

गायत्री शक्तिपीठ की गतिविधियों के संचालन हेतु गायत्री परिवार ट्रस्ट गाडरवारा का पुनर्गठन

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आदिवासी सम्मेलन में हुई शामिल

पुलिस ने चुरायी हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

बनेगा आधुनिक मास्टर प्लान,प्रहलाद सिंह पटेल

: जयगुरूदेव जीव जागरण यात्रा ने समूर्ण समाज को शाकाहार और नशामुक्त रहने का दिया संदेश।

Aditi News Team

Tue, Feb 20, 2024
जयगुरूदेव जीव जागरण यात्रा ने समूर्ण समाज को शाकाहार और नशामुक्त रहने का दिया संदेश। पूरे भारत भर में निकाली जा रही जयगुरूदेव जीव जागरण धर्म यात्रा के तारतम्य में उज्जैन में बाबा जयगुरुदेव आश्रम के बाबा उमाकांत महाराज जी के मार्गदर्शन में सागर में समस्त धर्म प्रेमी बंधुओ से शाकाहार नशामुक्ति का आह्वान कर यात्रा काफिला निकाला गया। जिसमे भारी संख्या में दो पहिया चार पहिया वाहनों के साथ रथ संचालन करते हुए बाबा जयगुरुदेव संगत सागर के भगवान दास विश्वकर्मा, प्रभात ठाकुर, मूरत विश्वकर्मा, भरत पटेल , नीता विश्वकर्मा, कीर्ति राजपूत, मनीराम पटेल ने बताया कि यह यात्रा 12 फरवरी से सिंगरौली, सीधी कटनी सतना पन्ना दमोह सागर विदिशा से होते हुए भोपाल में 22फरवरी को समापन होगा। शेरशिंह और जुझारसिंह जी ने बताया की दिनांक 23/24 फरवरी को भोपाल में बाबा उमाकांत महाराज जी सत्संग और नामदान होगा। जिसमे सभी को आमंत्रण की अपील की । साथ इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जीवो को नशामुक्त शाकाहारी ,सदाचारी बनाकर आने वाले खराब समय से बचाना है। बुरे समय से बचने के संदेश स्लोगन नारे और गीतों के माध्यम लोगो को संदेश दिया एवम शाकाहार रैली का जगह जगह स्वागत किया,और लोगो ने शाकाहार का संकल्प लिया।

Tags :

जरूरी खबरें