Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: मंदिर से 24 वर्ष पहले चोरी हुई मूर्ति का पता चला

Aditi News Team

Wed, May 24, 2023
मंदिर से 24 वर्ष पहले चोरी हुई मूर्ति का पता चला नरसिंहपुर।गाडरवारा तहसील के ग्राम करपगांव के देव राम जानकी मंदिर से 24 वर्ष पहले वर्ष 1999 में भगवान श्रीराम के भाई लक्ष्मण जी की अष्टधातु की प्राचीन मूर्ति चोरी चली गई थी। मूर्ति चोरी जाने के बाद गांव वालों ने मूर्ति की तलाश के लिए बहुत लंबे समय तक प्रयास किये, परंतु उन्हें इसमें सफलता नहीं मिली। करीब एक वर्ष पहले उमरिया जिले के चंदिया थाने के अंतर्गत आने वाली महानदी में ग्रामीणों को यह मूर्ति प्राप्त हुई, जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया। तब से यह मूर्ति चंदिया थाने के मालखाने में रखी है। इस बात की जानकारी मिलने पर करपगांव के जागरूक नागरिकों ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी। कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने इस प्रकरण में विशेष रूचि लेकर जिला पुरातत्व विभाग के प्रभारी अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिये। साथ ही जिला एवं पुलिस प्रशासन ने इस संबंध में उमरिया जिला प्रशासन और चंदिया थाने में सम्पर्क किया। जिला प्रशासन के सहयोग से देव राम जानकी मंदिर करपगांव के पुजारी ने चंदिया थाने में जाकर लक्ष्मण जी की मूर्ति की पहचान की। मूर्ति की पहचान सुनिश्चित हो जाने के बाद मूर्ति को शीघ्र वापस लाने की औपचारिकतायें पूर्ण की जा रही हैं। इसके बाद मूर्ति को संबंधित मंदिर को सौंप कर मूर्ति को मंदिर में पुन: स्थापित किया जायेगा। मूर्ति के वापस आने की जानकारी मिलने से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद नरसिंहपुर श्री विवेक सिंह ने दी है।

Tags :

जरूरी खबरें