Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

: तेंदूखेड़ा में मनाया गया तुलसी विवाह

Aditi News Team

Sun, Nov 6, 2022
*तेंदूखेड़ा में मनाया गया तुलसी विवाह* कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं, जिसके बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। वहीं भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने पर तुलसी विवाह संपन्न कराया जाता है, जो बेहद शुभ एवं मंगलकारी माना जाता हैं। इसी तारतम्य में तेंदूखेड़ा नगर में तुलसी विवाह संपन्न कराया गया जिसमें गोपाल लाल जी मंदिर से भगवान शालिग्राम का विमान बारात रूप निकाला गया। जगह-जगह भगवान शालिग्राम की पूजन-अर्चन हुई। श्रद्धालुओं द्वारा नृत्य-गायन करते हुए बारात नगर के मुख्य मार्गों से भ्रमण करती हुई छोटी हरसिद्धि मंदिर परिसर पहुंची। जहां बारात का भव्य स्वागत हुआ तत्पश्चात वैदिक रीति-रिवाजो के साथ भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह संपन्न हुआ। तुलसी विवाह के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें