Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

इच्छाओं के स्वामी बनें, गुलाम नहीं, यही सच्चे तप की साधना : मुनि श्री समतासागर

फसल सर्वे कराकर उचित मुआवजा और बीमा राहत दिलाने की मांग, नहीं तो होगा आंदोलन

स्थापित करने को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने सौंपा ज्ञापन

श्री तारण तरण चैत्यालय जी में उत्तम तप धर्म की आराधना की गई

डॉ अखिलेश गुमाश्ता को स्वामी राजेश्वरानंद रामायणी अलंकरण से सम्मानित किया

: गाडरवारा, संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत प्रवचन शुरू  

Aditi News Team

Fri, Aug 11, 2023
https://youtu.be/Ex_4wQjUF9o संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत प्रवचन शुरू गाडरवारा। नगर के श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम माह के पावन अवसर पर संगीतमय श्री भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। बीते शुक्रवार को व्यासपीठ के पूजन उपरांत कथाव्यास पंडित अभिषेकाचार्य भार्गव ने पंडित बालमुकुन्दाचार्य जी के सानिध्य में श्रीमद भागवत कथा के प्रवचन देते हुए कहा कि श्रीमद भागवत कथा के श्रवण करने से असीम शांति मिलती है। भागवत कथा से पूण्य की प्राप्ति होती है। श्रीमद भागवत कथा के प्रत्येक प्रसंग को ध्यानपूर्वक सुनना चाहिए एवं विचारों को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। घर में छोटे बच्चों को भी अच्छे सुविचार बताना चाहिए एवं उन्हें सदाचार का पाठ हमेशा पढ़ाना चाहिए। उल्लेखनीय है कि श्रीमद भागवत कथा में प्रतिदिन आरती एवं प्रसादी का वितरण भी होता है,कथा में अनेक श्रद्धालु उपस्थित होकर पुण्य लाभ ले रहे है।

Tags :

जरूरी खबरें