Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

डॉ. राजकुमार आचार्य मध्यप्रदेश के प्रवेश एवं शुल्क विनियमन समिति के अध्यक्ष पद पर हुए नियुक्त

: गाडरवारा, श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में हो रहे धार्मिक आयोजंन  भगवान पुरुषोत्तम की आराधना कर महिलाएं ले रही धर्म लाभ 

Aditi News Team

Sun, Aug 6, 2023
श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में हो रहे धार्मिक आयोजंन https://youtu.be/JAiHGR9rRBw भगवान पुरुषोत्तम की आराधना कर महिलाएं ले रही धर्म लाभ गाडरवारा। स्थानीय श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर में इन दिनों पुरुषोत्तम माह के धार्मिक आयोजनों की धूम मची हुई है। मंदिर में 18 जुलाई से पुरुषोत्तम माह के शुभारंभ से ही प्रतिदिन धार्मिक आयोजंन हो रहे है जिनमे बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल होकर भगवान पुरुषोत्तम की आराधना कर पुण्य लाभ ले रही है। मंदिर में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से महिला श्रद्धालु बड़ी संख्या में आकर भगवान पुरुषोत्तम की पूजन, आरती कर उन्हें गोदी में लेकर नाचती है एवं अपने प्रेमभाव को प्रकट करती है। इस दौरान मंदिर में श्रीमती कुसुम भार्गव भगवान पुरुषोत्तम की कथा का वाचन करती है जिसे सभी महिलाएं ध्यानपूर्वक सुनती है। मंदिर के पुजारी कमलेश भार्गव ने बताया कि मंदिर में पुरुषोत्तम माह के पूजन से माहौल धर्ममय हो जाता है। प्रतिदिन मंदिर में भगवान पुरुषोत्तम को भोग लगाएं जाते है। मन्दिर में पूजन हेतु आई महिला श्रद्धालु श्रीमती शकुन अग्रवाल ने बताया कि श्रीदेव अटल बिहारी मंदिर शुरू से ही हम लोगो की आस्था का केंद्र बना हुआ है। पुरुषोत्तम माह में तो मंदिर में भक्ति का आनंद दुगुना हो जाता है। मंदिर में 16 अगस्त तक पुरुषोत्तम माह की पूजन का सिलसिला जारी रहेगा।

Tags :

जरूरी खबरें