: भोपाल में 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका' का लोकार्पण कर लाडलियों के साथ पौधारोपण किया
Wed, Nov 2, 2022
भोपाल में 'लाड़ली लक्ष्मी वाटिका' का लोकार्पण कर लाडलियों के साथ पौधारोपण किया। इस अवसर पर साथी श्री विष्णु दत्त शर्मा जी, श्री रामेश्वर शर्मा जी, बहन श्रीमती कृष्णा गौर जी, बहन श्रीमती मालती राय जी एवं अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे। आज एक अद्भुत और ऐतिहासिक दिन है। मेरी लाडली लक्ष्मी बेटियां, तुम हमेशा खुश रहो, मुस्कुराते रहो, हमेशा आगे बढ़ते रहो। तुमने अगर सफलता का आसमान चूम लिया तो मामा की जिंदगी धन्य हो गई। आज मेरी लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश के हर जिले में
लाडली लक्ष्मी वाटिका में पेड़ पौधे लगा रही हैं। आज लाड़ली लक्ष्मी दिवस है। आज सभी 52 जिलों में एक रोड का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ रखा जा रहा है। लक्ष्मी वाटिका के पेड़ भी सुरक्षित रहेंगे। जैसे जैसे लाड़ली लक्ष्मी वाटिका के पेड़ बढ़ेंगे, मेरी बिटिया भी लगातार आगे बढ़ती जाएंगी।मैं लाड़ली लक्ष्मी बेटियां के माता पिता से भी कहना चाहता हूं कि बेटियों के लालन, पालन, पोषण में आप अकेले नहीं है। आपका भाई भी आपके साथ है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार भी आपके साथ खड़ी है। जैसे-जैसे ये पौधे बढ़ेंगे, मेरी बेटियां भी बढ़ती जायेंगी। लाडली लक्ष्मी बेटियों की जिंदगी केवल खुद के लिए नहीं है, बल्कि ये पर्यावरण को बचाने के लिए भी कार्य कर रही हैं। आज मेरी लाड़ली लक्ष्मी बेटियां मध्यप्रदेश के हर जिले में लाडली लक्ष्मी वाटिका में पेड़ पौधे लगा रही हैं।आज लाड़ली लक्ष्मी दिवस है। आज सभी 52 जिलों में एक रोड का नाम लाड़ली लक्ष्मी पथ रखा जा रहा है। लक्ष्मी वाटिका के पेड़ भी सुरक्षित रहेंगे। ये पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं, जिससे हमें जिंदगी मिलती है। मेरी बेटियों, आज हम सबने पौधे के रूप में जिंदगी लगाई है। हमारी जिंदगी भी वृक्षों की भांति उपयोगी हो। मेरी लाडली बेटियों, आप अपनी जिंदगी की बेहतरी के लिए काम तो करें ही, साथ ही मध्यप्रदेश और देश की जिंदगी में भी नया सवेरा लाने के लिए काम करें, क्योंकि आप लाडली लक्ष्मी बेटियां हैं।
: भोपाल, नगरी निकाय सम्मेलन आयोजन
Wed, Oct 12, 2022
नगरी निकाय सम्मेलन आयोजन संपन्न
भोपाल । रविंद्र भवन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरी निकाय सम्मेलन किया गया सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मध्य प्रदेश प्रभारी श्री जयप्रकाश अग्रवाल जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी जी, जीतू पटवारी जी, श्री जयवर्धन जी की विशेष उपस्थिति में नगरी निकाय, नगर पालिका निगम नगर परिषद के सभी निर्वाचित पार्षदों एवं प्रत्याशियों की उपस्थिति में सम्मेलन आयोजित किया गया। गाडरवारा ब्लॉक अध्यक्ष एवं पार्षद जिनेश जी जैन,पार्षद प्रतिनिधि आयुष जैन,पार्षद प्रतिनिधि शुभम चौकसे ने भी सम्मेलन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दी।
: नरसिंहपुर,भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निकाली गई यात्रा
Tue, Oct 11, 2022
भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा निकाली गई यात्रानरसिंहपुर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत के सतत प्रयासों से नरसिंह मंदिर से लेकर स्थानीय राम मंदिर प्रांगण तक गिरते हुए पानी के बीच रैली निकाली।इस रैली का कई जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और यात्रा में शामिल पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों पर फूल बरसाए। रैली का समापन राम मंदिर प्रांगण में हुआ।नगर के अनेक स्थानों पर अपने उद्बोधन देते हुए पूर्व विधायक सुनील जायसवाल,चौ विभाष जैन, कार्यकारी अध्यक्ष लाखन सिह पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, लोकसभा प्रत्यासी शैलेंद्र दीवान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मैथिली शरण तिवारी,डॉ संजीव चांदोलकर ,चौ चंदशेखर साहू ,महिला अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल ठाकुर, विधानसभा अध्यक्ष रोहित पटेल ने कहा कि नफरत की राजनीति से भा ज पा देश के माहौल को खराब कर रही है भाजपा की धार्मिक कट्टरता की राजनीति के कारण देश की छवि बिगड़ रही है और देश को नुकसान हो रहा है । महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा धर्म का सहारा लेती है किंतु देशवासी अब भाजपा की इस नफरत भरी राजनीति को समझ चुके हैं और राहुल गांधी देश में आपसी भाईचारा मजबूत करने और नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं । इस यात्रा को पूरे देश में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि आज बेरोजगारी और महंगाई ने आम आदमी का जीवन दूभर कर दिया है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण किसान हलाकान है। मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री और देश के प्रधानमंत्री लगातार झूठी बयानबाजी करते रहते हैं। उक्त मौके पर भगवंत सिंह जाट ,चंदप्रकाश यादव, शैलेंद्र राजपूत ,प्रताप गुमास्ता,कनछेदी पटेल, डेलन पटेल,धनीराम पटेल, विश्वनाथ गुमास्ता,अजय दुबे,मनीष साहू, आशीष गुप्ता,,राजू राजपूत,संतोष शुक्ला, बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा ,पार्षद अस्सु नेमा, आशीष राज वैद्य,मुकेश कटारे, काजल सोनेलाल मेहतर,विवेक रेजा,अतुल चौरसिया, मनीष कौरव,सौरभ शर्मा,एडवोकेट मनीष टुटेजा,सुनील श्रीवास्तव,दुलीचंद नेमा,नारायण महोविया,आरिफा खान ,रामकुमारी सोनी, अर्चना राय, निकिता,सक्सेना, प्रियंक कहार ,गोल्डी खान,ईशान राय, शिवम पाठक ,अभिषेक गुप्ता,जितेन्द्र पटेल,अजमेर पटेल, राजा ठाकुर,सोनू खान,बसंत कौरव, रंजीत कौरव, मोहित जेकाँप, विशाल ठाकुर, संजय मेहरा,लेखराम महोविया,फ़िरोज उस्मानी,महेश सुशील मिश्रा,मनोज रॉव,अजय सोनी,रूपेश मेहरा,आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद थे।