: किसान की सहमति के बिना जमीन नहीं ली जाएगी : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Tue, Nov 22, 2022
किसानों की सुविधा के लिए लगेंगे राजस्व और विद्युत समस्या निराकरण शिविर,
राज्य सरकार करेगी डिफाल्टर किसानों की ब्याज राशि की प्रतिपूर्ति,
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के हित में की घोषणाएँ,
मुख्यमंत्री श्री चौहान का किसानों ने माना आभार
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना में उन किसानों के नाम भी जोड़े जाएंगे जो पात्र होते हुए भी किसी वजह से नाम नहीं जुड़वा सके। किसानों की राजस्व और विद्युत देयक संबंधी समस्याओं के निवारण के लिए शिविर लगाए जाएंगे। राज्य सरकार डिफाल्टर किसानों की ब्याज राशि की प्रतिपूर्ति करेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के हित में अनेक घोषणाएँ की। किसानों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल के मोतीलाल नेहरू विज्ञान महाविद्यालय के मैदान से किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों के प्रति मेरा प्रेम और श्रद्धा का भाव है। किसानों की जो भी जायज समस्याएँ हैं, उन्हें दूर करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रारंभ में किसानों के संगठन द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को सुझाव-पत्र दिया गया।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के अनेक किसान सम्मान निधि के पात्र हैं। यदि सूची में पात्र किसानों के नाम दर्ज नहीं हो सके हैं, तो उन्हें दर्ज कर 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि प्रदान करने का कार्य किया जाएगा।प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि में 6 हजार और मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के 4 हजार मिला कर प्रति हितग्राही सालाना मिलने वाली 10 हजार रूपए की राशि से लाभान्वित हो रहे हैं। इस लाभ से वंचित लोगों के नाम प्राथमिकता से जोड़े जाएंगे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किसानों के हित में अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। इनमें नहरों की मरम्मत, मंडियों में किसानों के हित में अत्याधुनिक उपकरण स्थापित करने, बड़े तौल काँटे लगाने, राजस्व भूमि पर वर्षों से कृषि कार्य करते आ रहे किसानों के लिए पात्रतानुसार आवश्यक पट्टे प्रदान करने, विभिन्न योजनाओं के लिए सरकार द्वारा किसान की जमीन लिए जाने के फलस्वरूप नामांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की घोषणाएँ शामिल हैं। प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया गया। मंच पर भारतीय किसान संघ मध्यप्रदेश के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री श्री चौहान की अन्य प्रमुख घोषणाएँ
किसान की सहमति से ही उसकी भूमिका का अधिग्रहण होगा।
डिफाल्टर कृषक की कर्ज माफी का ब्याज भरने का कार्य सरकार करेगी।
गन्ना किसानों का बकाया, मिल मालिकों से चर्चा कर वापस करवाने का कार्य किया जाएगा।
जले ट्रांसफार्मर शीघ्र से शीघ्र बदलवाने का कार्य होगा।
किसान पम्प योजना की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी।
: गाडरवारा,इंदिरा जी की जयंती मनाएगी ब्लॉक कांग्रेस
Thu, Nov 17, 2022
इंदिरा जी की जयंती मनाएगी ब्लॉक कांग्रेसगाडरवारा । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जिनेश जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि प्रत्येक वर्ष अनुसार इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई जाती है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 नवंबर दिन शनिवार को शहर के हृदय स्थल झंडा चौक पर 11:00 बजे एवं पुरानी गल्ला मंडी में 11:15 बजे इंदिरा गांधी जी की जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने अपील की है कि क्षेत्र के समस्त कांग्रेस के कार्यकर्ता,वरिष्ठ जन, मंडलम सेक्टर के पदाधिकारी, युवक कांग्रेस एनएसयूआई,आईटी सेल, महिला कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग के पदाधिकारी की कार्यक्रम मैं उपस्थिति रहे। उक्त अवसर पर क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुनीता पटेल विशेष रुप से उपस्थिति रहेगी।
: राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी विदाई
Wed, Nov 16, 2022
प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु दो दिवसीय मध्यप्रदेश प्रवास के बाद आज दोपहर विशेष विमान से दिल्ली के लिये रवाना हुई। गवर्नर मध्यप्रदेश श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान मिनिस्टर-इन-वेटिंग गृह मंत्री Dr. नरोत्तम मिश्रा सांसद श्री वी.डी. शर्मा सहित अन्य जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों ने राष्ट्रपति का आभार व्यक्त कर उन्हें विदाई दी।पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन श्री विनोद कुमार, भोपाल कमिश्नर श्री मालसिंह भयड़िया, पुलिस कमिश्नर श्री मकरंद देउस्कर और कलेक्टर श्री अविनाश लवानिया आई ए एस भी उपस्थित थे।