: नरसिंहपुर,मूक पशुओं की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सोपा
Sat, May 25, 2024
मूक पशुओं की सुरक्षा को लेकर ज्ञापन सोपानरसिंहपुर कलेक्टर शीतला पटले नरसिंहपुर को वर्ष 2024 को गोवंश सुरक्षा वर्ष मनाया जाने एवं साधु संतों के द्वारा गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने को लेकर भी कोई सार्थक कार्रवाई नहीं होने एवं पूर्व में दिए गए गोवंश सुरक्षा को लेकर दिए गए आवेदनों पर भी कोई कार्रवाई सार्थक कार्रवाई नहीं होने को लेकर गांधीवादी तरीके से आंदोलन करने की जानकारी देने संबंधी सोपा l ज्ञापन सौंपते समय भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड से नियुक्त मानद पशु कल्याण प्रतिनिधि भागीरथ तिवारी, जी सी सी आई प्रदेश प्रेस संयोजक भागीरथ तिवारी अभय वाणी के संपादक अभय हिंदुस्तानी, अंशुल व्योहार , आशीष ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर पालिका करेली के अधिकारियों की तानाशाही प्रवृति के कारण करेली के मेन रोड एवं विभिन्न वार्डों में आए दिन गोवंशों की मौत हो रही है निराश्रित बेसहारा घूमने वाले पशुयो के पशुपालकों के ऊपर सार्थक कठोर कार्रवाई नहीं होने से गोवंश दुर्घटनाग्रस्त होकर गंभीर रूप से घायल होने से उनकी मौत हो रही है l इस संबंध में नगर पालिका करेली के द्वारा कोई सार्थक करवाई नहीं होने से यह ज्ञापन 6 बिंदुओं को लेकर सोपा जा रहा है l आपसे आग्रह हे कि मूक पशुओं की सुरक्षा को लेकर सार्थक कार्यवाही करेंगी इसी आशा विश्वास के साथ l
: नरसिंहपुर,पंचमुखी बीजापूर गणेश को कल शनिवार लगेगा 56 व्यंजनों का भोग, महाआरती होगी
Fri, May 24, 2024
पंचमुखी बीजापूर गणेश को कल लगेगा 56 व्यंजनों का भोग, महाआरती होगी
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने पर प्राचीन नरसिंह मंदिर में कार्यक्रम
नरसिंहपुर। श्री नरसिंह मंदिर में विराजे पंचमुखी बीजापूर भगवान श्री गणेश जी की स्थापना के 1 वर्ष पूर्ण होने पर कल शनिवार को धार्मिक-सांस्कृतिक उत्सव मनाया जाएगा। समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में अपार उत्साह है। कार्यक्रमों की शुरूआत आज प्रात: 9 बजे से भगवान श्री गणेश का अभिषेक अर्चन एवं हवन के साथ होगी। दोपहर में महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन एवं शाम 4 से कन्यापूजन , कन्या भोज होगा। आयोजन से जुड़े श्री देव नरसिंह मंदिर ट्रस्ट, जाट युवा मोर्चा, श्री मित्र गणेश मंडल ने बताया कि शाम 5.30 भगवान श्री गणेश को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। इसके पश्चात रात 7 महाआरती एवं रात 8. 30 बजे से श्री गणेश चालीसा पाठ, भजन होंगे। उक्त कार्यक्रमों में सभी से उपस्थिति और सहभागिता की अपील की गई है।
ढाई सौ वर्ष बाद हुई थी स्थापना
नगर के प्राचीन नरसिंह मंदिर में करीब ढाई सौ वर्षो से अधिक समय से भगवान श्री गणेश की मूर्ति स्थापना के लिए स्थान रिक्त था। बीते वर्ष द्वारका शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य व मार्गदर्शन में 23 मई से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की शुरूआत हुई थी। जिसके तहत 25 मई को श्री पंचमुखी भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। शंकराचार्य ने ही भगवान गणेश की पंचमुखी प्रतिमा को बीजापूर गणेश का नाम देते हुए पूजन किया था। आज होने वाल उत्सव को लेकर मंदिर ट्रस्ट ने विशेष रूप से मंदिर की साज सज्जा की है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने घर पर बनाकर 56 प्रकार के व्यंजनों को लेकर आएंगे और भगवान को भोग अर्पित करेंगे।
: गाडरवारा,रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न
Fri, May 24, 2024
रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण संपन्न
(गाडरवारा) विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत आईटी, आईटीईएस विषय के छात्र-छात्राओं ने बीस दिवसीय रोजगार उन्मुखीकरण प्रशिक्षण (ओजीटी) अंतर्गत अभिषेक एमपी ऑनलाइन चीचली में भ्रमण किया। इस प्रशिक्षण में एमपी ऑनलाइन के संचालक अभिषेक बाथरे द्वारा प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं को एमपी ऑनलाइन से संबंधित विभिन्न कार्य जैसे ऑनलाइन फॉर्म भरना, इंटरनेट के माध्यम से आधार कार्ड डाउनलोड करना, लेमिनेशन करना, फोटोकॉपी, प्रिंट , बिजली बिल का भुगतान, आई कार्ड बनाना, पासपोर्ट साइज की फोटो निर्माण एवम ऑनलाइन से संबंधित अनेक कार्यों का प्रशिक्षण प्रदान किया । यह बीस दिवसीय प्रशिक्षण में उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के व्यावसायिक प्रशिक्षक सरफराज मोहम्मद एवम दिनेश गर्ग के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस रोजगार उन्मुखीकरण में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य भारत ताम्रकार तथा माध्यमिक शिक्षक सत्यम ताम्रकार, विनीत नामदेव का सहयोग प्राप्त हुआ ।