: राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता से दिव्यांग टीम ने मैडल प्राप्त कर किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन
Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया
राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता से दिव्यांग टीम ने मैडल प्राप्त कर किया मध्य प्रदेश का नाम रोशन
स्पेशल ओलिंपिक भारत द्वारा दिनांक 03 से 07 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन कांदिवली मुंबई महाराष्ट्र में एस ओ भारत महा. के सहयोग से आयोजित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में भारत वर्ष से लगभग 20 राज्यों 160 खिलाड़ी और 40 प्रशिक्षकों ने भाग लिया।उक्त प्रतियोगी में एस ओ भारत मध्य प्रदेश से खिलाड़ी इज़्यान वली स्वर्ण पदक- 02, दक्ष चतुर्वेदी कांस्य पदक- 01 और चतुर्थ स्थान, अदिति जैन कांस्य पदक- 02, हिमांशी महावार चतुर्थ स्थान, मिष्टी आमले कांस्य पदक- 01, तथागत गहलोत स्वर्ण पदक- 01, सुमंत काले रजत पदक- 01 एवं रिले रेस रजत पदक- 04 कुल स्वर्ण पदक- 03, रजत पदक- 05 एवं कांस्य पदक- 04 तथा कुल- 12 पदकों को कोच मंजरी काले, सारिका गहलोत, सौरव मीणा एवं दीनानाथ जी के मार्गदर्शन में प्राप्त कर देश में प्रदेश का नाम गौरवी किया।प्रतियोगियों में खिलाड़ी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए श्री दीपांकर बैनर्जी क्षेत्रीय निर्देशक, श्री एहतेशाम उद्दीन खेल निर्देशक, श्री राजेंद्र बारस्कर सहा. खेल निर्देशक, श्री भूपेंद्र भट्ट कोच, श्री कमलेश रजक मीडिया प्रभारी एस ओ भारत मध्य प्रदेश, अभिभावक श्री सुधीर काले तथा अन्य अभिभावकों ने ढेर सारी शुभ कामनाएं और आशीर्व दिया।
: कठौतिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
Thu, Aug 7, 2025
रिपोर्टर रामकिशन राजपूत
कठौतिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित
गाडरवारा । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कठौतिया में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राव अनुज प्रताप उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन उपरांत अतिथियों की स्वागत कर किया कार्यक्रम के दौरान अपने उद्बोधन में कहा मध्य प्रदेश सरकार निरंतर स्कूली शिक्षा व्यवस्था में सुधार उच्च शिक्षा प्रदान करने मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक प्रयास कर रही है उद्बोधन के उपरांत साइकिल वितरण कार्यक्रम किया गया साइकिल वितरण के दौरान साइकिल मिलने के बाद बच्चों के चेहरे खिले कार्यक्रम में राव अनुज प्रताप सिंह भाजपा नेता मुकेश मरैया चीचली मंडल अध्यक्ष नरेश कौरव राजेश गुर्जर आमगांव मंडल अध्यक्ष के एल साहू श्रीमती नीरू राजपूत जी महामत्री पदम पटेल शारद पटेल अभिषेक पटेल श्यामलाल कौरव रमाकांत कौरव रमाकांत मेहरा जगदीश राजपूत एवं प्रचार्य महेंद्र कुमार चक्रवर्ती आसपास स्कूलों के प्रचार्य साला स्टॉप स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
: जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल
Thu, Aug 7, 2025
अदिति न्यूज सतीश लमानिया
जिले की 25 अपूर्ण गौशालाओं को पूर्ण करने की मांग- पवन पटेल
गाडरवारा। सरकार लगातार गौ संवर्धन और संरक्षण के लिए कार्य करती है। देखने में आता है कि जमीनी स्तर पर हकीकत और कुछ है। गौवंश ओर आवारा पशुओं की समस्याओं को देखते हुए भाजपा नेता पवन पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम एक शिकायत पत्र नरसिंहपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत से मुलाकात कर उनके निवास पर सौपा। पत्र में उल्लेख की नरसिंहपुर जिले में संचालित गौशालाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी एवं निरीक्षण से ज्ञात हुआ है कि जिले में साईखेड़ा ब्लॉक की पलोहाबड़ा, गरधा एवं अन्य 23 गौशालाएं अधूरी निर्माण स्थिति में हैं अथवा संचालन से वंचित हैं।सरकार की मंशा के अनुरूप पंजीयन नहीं हो पा रहा है। सरकार से आर्थिक सहायता से भी वंचित हो रही है।मुख्य समस्याएं निम्नलिखित हैं:1. निर्माण कार्यों में देरी: कई गौशालाओं में छायादार शेड, चारदीवारी, बिजली फिटिंग, पानी की व्यवस्था आदि कार्य अभी भी अपूर्ण हैं, जिससे वहां गायों का उचित रखरखाव नहीं हो पा रहा है।2. उचित प्रबंधन का अभाव: पूर्व निर्धारित समिति द्वारा संचालन कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिससे पशुओं की देखरेख एवं पोषण में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।3. चरागाह भूमि का अभाव: कई गौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण नहीं किया गया है, जिससे पशुओं के चारे की समस्या बनी हुई है।4. सरकारी धन का अपूर्ण उपयोग: कुछ गौशालाओं में स्वीकृत धन का उपयोग निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं दिखा रहा है।समस्त अधूरी एवं अहस्तांतरणीय गौशालाओं का शीघ्र निरीक्षण कराते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान करें।निर्माण कार्यों एवं संचालन में आई बाधाओं को दूर कर शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाएगौशालाओं के लिए निर्धारित चरागाह भूमि का सीमांकन एवं हस्तांतरण शीघ्र किया जाए।भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए जवाबदेही तय की जाए।हमें विश्वास है कि आपकी प्रशासनिक दक्षता में गौशालाओं की स्थिति में शीघ्र सुधार होगा।