Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

नरसिंहपुर पुलिस ने 5 आरोपी गिरफ्तार कर गांजा एवं वाहन सहित लगभग ₹18 लाख रु का मशरूका जप्त किया

खुले में कचरा फेंकने और सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर चालानी कार्रवाई

चुराये हुये 13 दुपहिया वाहन एवं झपटे हुये 5 मोबाईल तथा चाकू कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त

जो है, जैसा है और जितना है, उसे वैसा ही प्रस्तुत करना सत्य : मुनि श्री समतासागर

छीनी हुई चेन, मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू जप्त

: कुण्डलपुर में श्रमण संस्कृति रक्षक दिवस वात्सल्य पर्व एवं भगवान श्री श्रेयांसनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया

Aditi News Team

Sat, Aug 9, 2025
रिपोर्टर जय कुमार जैन  कुण्डलपुर में श्रमण संस्कृति रक्षक दिवस वात्सल्य पर्व एवं भगवान श्री श्रेयांसनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर निर्वाण लाडू चढ़ाया गया सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में श्रमण संस्कृति रक्षक दिवस रक्षाबंधन वात्सल्य पर्व के साथ जैनधर्म के ग्यारहवें तीर्थंकर भगवान श्री श्रेयांसनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इस अवसर पर प्रथम अभिषेक ,शांतिधारा, रिद्धि कलश ,निर्वाण लाडू आदि का सौभाग्य दीपक डिंपल दक्ष दीपांशी यश जैन परिवार इंदौर, कन्हैयालाल आयुष अदिति अर्चना परिवार नागपुर ,डॉ राजीव डॉ सिद्धार्थ डा एसके जैन प्रणव जबलपुर ,अजय चंपालाल मेघल शाह कल्पेश जैन भयंदर मुंबई, नेमीचंद प्रदीप प्रमोद सतीश मुकेश राकेश मोदी परिवार जैतपुर गौरझामर, डॉ एस के डॉ अंचल अयांश चंदा प्रगति जैन परिवार झांसी ,प्रवीण विधि अनुत्तर लाभांशी जैन परिवार मुंबई, अविनाश विधम हिमानी प्रकाशचंद भोपाल, राकेश कुमार जैन दमोह, इंजी अजय संगीता डॉ सोनल अंकुर जैन परिवार इंदौर, निर्वाण लाडू चढ़ाने का सौभाग्य शुभम जैन कटनी आदि ने प्राप्त किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक किया एवं रक्षाबंधन सूत्र बांधकर धर्म संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

Tags :

जरूरी खबरें