: अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें - डॉ चंचल शर्मा
Fri, Aug 30, 2024
अगर आप भी प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं तो इन फ़ूड आइटम्स को अपने आहार में शामिल करें - डॉ चंचल शर्मा
भारतीय समाज में शादी के बाद हर कपल का सपना होता है की उनके भी गोद में एक प्यारा सा बच्चा खेले जो उन्हें माँ- पापा कहकर बुलाये। पेरेंट्स बनने की इस ख़ुशी की तुलना कर पाना मुश्किल है। यह वह खूबसूरत एहसास है जिसे हर कपल महसूस करना चाहता है। प्रेगनेंसी कन्सीव करने से पहले किसी भी महिला और पुरुष का स्वस्थ रहना जरुरी है, इसी के साथ उनकी उम्र, लाइफस्टाइल, खान पान का तरीका, ये सभी वो कारक हैं जो किसी की प्रेगनेंसी को प्रभावित करते हैं। आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा ने इस विषय में बताते हुए कहा कि अगर आप गर्भधारण की योजना बना रहे हैं तो उससे पहले यह ध्यान रखें कि आपके शरीर में सभी जरुरी पोषक तत्त्व का होना आवश्यक है, जिससे आप सही वजन मेंटेन कर पाएं। कंसीव करने के लिए संतुलित मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स तथा विटामिन्स का होना जरुरी है जिससे आपका पीरियड्स नियमित हो और आप आसानी से प्रेग्नेंट हो सकें। जल्दी कन्सीव करने के लिए कौन से फ़ूड आइटम्स खाएं?चुकंदर: चुकंदर आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। यह आपके शरीर में रक्त की मात्रा को बढ़ाता है और शरीर में ब्लड के फ्लो को भी बढ़ाता है। इससे आपके गर्भाशय में भी ब्लड का फ्लो सही बना रहता है, जिसकी वजह से गर्भधारण में सहायता मिलती है।सूर्यमुखी और कद्दू के बीज: जो लोग गर्भधारण करना चाहते हैं उन्हें ओमेगा 3 के सप्प्लिमेंट्स लेने की सलाह दी जाती हैं लेकिन अगर आप इसके प्राकृतिक स्रोतों की बात करें तो सूर्यमुखी और कद्दू के बीजों को उनमे से प्रमुख माना जाता है। आप इन स्त्रोतों से ओमेगा 3 की पूर्ति कर सकती है। यह न केवल महिलाओं के लिए बल्कि पुरुषों के लिए भी काफी लाभदायक है। इसके सेवन से पुरुषों का स्पर्म काउंट बढ़ता है और स्पर्म मैटेलिटी की दर भी अच्छी हो जाती है जिससे गर्भधारण में आसानी होती है।एवोकाडो: एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसमे विटामिन के मौजूद होता है। इसी कारण से यह आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों को अब्जॉर्व करने का कार्य करता है। एवोकाडो आपके शरीर में सभी हार्मोन्स को संतुलित रखने में मदद करता है।दाल और बिन्स: जो लोग प्रेगनेंसी की योजना बना रहे हैं उन्हें इस बात को समझना होगा कि गर्भधारण से पूर्व आपके शरीर में सभी हॉर्मोन्स का संतुलित होना बहुत जरुरी है। इसे बैलेंस करने के लिए आपके शरीर में फॉलेट तथा फाइबर की मौजूदगी जरुरी है और उसके स्रोत के रूप में आप दाल तथा बिन्स का प्रयोग कर सकते हैं। दाल में पाया जाने वाला पोलीमाईन एलिमेंट किसी भी पुरुष के स्पर्म काउंट को बढ़ाता है और फर्टिलाइजेशन में मदद करता है।ग्रीन वेजिटेबल्स: हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, पत्तागोभी, ब्रोकली आदि के सेवन से प्रेगनेंसी में मदद मिलती है। इन सब्जियों को फॉलेट यानी विटामिन बी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
: गाडरवारा,सांगई में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
Fri, Aug 30, 2024
सांगई में मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
गाडरवारा। गत दिवस ग्राम सांगई की एकीकृत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला में अंतिम कालखंड में राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देशानुसार हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शाला के प्रधानपाठक दशरथ प्रसाद जाटव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के संयोजक माध्यमिक शिक्षक मधुसूदन पटैल ने छात्र छात्राओं को मेजर ध्यानचन्द जी के हॉकी में दिये गए योगदान को बताया। कार्यक्रम मे प्राथमिक शिक्षक श्रीमती किरणलता ठाकुर ने छात्र छात्राओं से कहा कि पढ़ाई के अलावा खेल भी जरूरी है। कार्यक्रम के अंत मे छात्र छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबाल, लूड़ो, चौपड़, सांप सीढ़ी आदि खेलों के चित्र बनाकर उनका प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में शाला के अनेक बच्चों की सहभागिता रही ।
: नरसिंहपुर,नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
Fri, Aug 30, 2024
नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष का सश्रम कारावास
नरसिंहपुर। न्यायालय द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश डॉ श्रीमती अंजली पारे के न्यायालय द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी विष्णु प्रसाद आ. उमेंद्र चौधरी (जाटव) आयु 31 वर्ष, निवासी ग्राम पिपरिया,(सास-बहु) चौकी निवारी, थाना कोतवाली नरसिंहपुर जिला नरसिंहपुर म.प्र. को दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी को धारा- 5(एम)/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 20000/- जुर्माना तथा भादवि की धारा- 366 में 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000/- जुर्माना सें दंडित किया गया।जिला अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी ने बताया कि पीड़ित बालिका की रिपोर्ट पर आरक्षी केंद्र गाडरवारा में अपराध क्रमांक 195/2024 पर धारा 363, 366ए, 376, 376एबी, 376(2)(च), 506 भा.द.स. एवं अधिनियम की धारा 5(द)/6, 5(उ)/6 के अंतर्गत प्रथम सूचना रिपोर्ट लेख की जाकर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर बालिका का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। अनुसंधान के दौरान बालिका एवं साक्षीगण के कथन लेखबद्ध किये गये एवं जप्ती कार्यवाही उपरांत आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा अन्य आवश्यक अन्वेषण एवं कार्यवाही उपरांत अभियोग पत्र न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रभारी उपसंचालक अभियोजन/जिला लोक अभियोजन अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन में, विशेष लोक अभियोजक श्रीमती संगीता दुबे द्वारा उक्त प्रकरण में सशक्त पैरवी की गई। अभियोजन की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्षी जिसमें अभियोक्त्री दादी तथा पिता की साक्ष्य महत्वपूर्ण एवं विश्वसनीय मानते हुये एवं चिकित्सक द्वारा न्यायालय में दिये गये साक्ष्य को दृष्टिगत रखते हुए तथा चिकित्सीय साक्षी द्वारा दिये गये साक्ष्य के समर्थन में आई हुई डी.एन.ए. रिपोर्ट को निश्चियात्मक साक्ष्य मानते हुये तथा अभियोक्त्री की अल्प आयु को दृष्टिगत रखकर प्रकरण को जघन्य मानते हुये आरोपी को दोषसिद्ध पाकर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को उक्त सजा सें दंडित किया।