: ग्वारीघाट अंतर्गत नावघाट में हुई अंधी हत्या का खुलासा, हत्या करने वाले 03 आरोपी युवक गिरफ्तार
Fri, Aug 30, 2024
ग्वारीघाट अंतर्गत नावघाट में हुई अंधी हत्या का खुलासा, हत्या करने वाले 03 आरोपी युवक गिरफ्तार
थाना ग्वारीघाट अप.क्र.- 254/24 103(1) बी.एन.एस.*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*1- अमित बेन उर्फ अंश नवाब पिता देवीदास बेन उम्र 22 वर्ष निवासी साई मंदिर के पास बजरंग नगर रांझी2-निखिल गौड पिता राजेश गौड उम्र 23 वर्ष निवासी साहिल पान भण्डार के पास रूपलाल कालोनी रिछाई रांझी3- रोहित लोधी पिता सुनील लोधी उम्र 19 वर्ष निवासी नया मोहल्ला रूपलाल कालोनी रिछाई रांझी *फरार आरोपी-*1- गोलू2-आदित्य सोनकर उर्फ आदि थाना ग्वारीघाट में दिनंाक 28-8-24 की देर रात्रि में नर्मदा नदी नाव घाट के पास मारपीट होने की सूचना पर पहुचंी पुलिस को एक व्यक्ति घायल अवस्था मिला जिसके परिजनों को सूचना देते हुये 100 डायल वाहन द्वारा घायल को मेडिकल कालेज ले जाया गया जहॉ मोहनलाल तिवारी उम्र 52 वर्ष निवासी श्याम बेण्ड वाली गली लार्डगंज ने बताया कि वह हलवाई का काम करता है उसका छोटा भाई समित उर्फ सोनू तिवारी अपने परिवार के साथ घर के नीचे हिस्से मे एवं वह अपने परिवार के साथ उपर के हिस्से में रहता है दिनंाक 27-8-24 की रात लगभग 11-30 बजे उसका भाई सोनू अपनी पत्नी अपूर्वा तिवारी से बोलकर गया कि थोडी देर से आता हूॅ लेकिन रात में घर पर नहीं आया। रात लगभग 3 बजे ग्वारीघाट से डायल 100 से फोन आया कि समित तिवारी को ग्वारीघाट में वायें पैर की जांघ के पास चोट आयी है जिसे उपचार हेतु मेडिकल लेकर जा रहे हैं वह एवं उसका भांजा अमन पाण्डे दोनों मेडिकल पहुॅचे उसके भाई समित उर्फ सोनू उम्र 35 वर्ष को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया, उसने अपने भाई सोनू को देखा सोनू का शरीर खून से लतपथ था, वायें पैर की जांघ के पीछे तरफ वायेें किसी तेज धारदार हथियार से 2 जगह गहरी चोट तथा चेहरे पर वायें तरफ एवं टुढ्डी में चोट थी। नावघाट नर्मदा जी के किनारे ग्वारीघाट मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके भाई समित उर्फ सोनू को जान से खत्म करने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी है। रिपोर्ट पर धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री आदित्य प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आराोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिािक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री समर वर्मा नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एच आर पाण्डे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सक्तूराम मरावी के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना ग्वारीघाट की टीम गठित कर लगायी गयी।गठित टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज खंगले गये, मिले फुटेज के आधार पर चिन्हित कर पतासाजी करते हुये रांझी निवासी अमित बेन, निखिल गौड एवं रोहित लोधी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर तीनो ने अपने अन्य दो साथी गोलू एवं आदित्य सोनकर उर्फ आदि के साथ मिलकर दिनॉक 28-8-24 को नर्मदा घाट पर हुये विवाद पर समित उर्फ सोनू पर चाकू से हमला करना स्वीकार करते हुये बताये कि निखिल गौड का जन्मदिन मनाने ग्वारीघाट गये थे, नाव घाट के किनारे एक व्यक्ति लेटा हुआ था, जिसे उठाये तो गालीगलौज कर कहने लगा कि क्यो उठाये हो एवं विवाद करने लगा तो चाकू से हमला कर भाग गये थे ।आरोपी गोलू एवं आदित्य सोनकर उर्फ आदि के घर पर दबिश दी गयी दोनो सकूनत से फरार हैं। दोनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।पकडे गये आरोपी अमित बेन उर्फ अंश नवाब की निशादेही में घटना में प्रयुक्त 1 बटनदार चाकू तथा निखिल गौड से एक मोटर सायकिल जप्त करते हुये तीनों को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। *उल्लेखनीय भूमिका:-* अंधी हत्या का खुलासा कर आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी ग्वारीघाट श्री सक्तूराम मरावी के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक ब्रम्हप्रकाश मिश्रा, आरक्षक मुकेश मसराम, विक्रम रघुवंशी, छत्रपाल निषाद, गोपेश बघेल, संदीप पाण्डेय तथा क्राईम ब्रांच कें सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, आरक्षक अटल जंघेला, सुतेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
: गाडरवारा,बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा की
Fri, Aug 30, 2024
बच्छ बारस पर गाय बछड़े की पूजा की
गाडरवारा । भादो माह की व्दादशी तिथि के दिन बछ बारस पर मनाया जाता है । इस दिन पुत्रवत महिलाओं अपने पुत्र के स्वास्थ्य और लम्बी उम्र के लिए गौमाता से प्रार्थना करती। है। और बछड़े के साथ वाली गाय की भक्ति भाव और भारतीय संस्कृति और परम्परा के अनुसार पूजा अर्चना करती हैं । यह पर्व विशेष रूप से राजस्थानी मारवाड़ी समाज की महिलाओं व्दारा सामुहिक रूप से विभिन्न स्थानों पर लोकपरम्पराओ के संवर्धन की दिशा में मनाया जाता है । इस दिन चाकू से काटी गई वस्तुएं, गेहूं, जौ, और गाय के दूध से वनी चीजो का सेवन निषेध रहता है /एक दिन पहले ही रात्रि में मूंग, मोठ, चने, बाजरा, भिगोकर रख दिया जाता है जिसे भिगोना कहते हैं,जिसे उपवास अनुसार महिलायें सेवन करती हैं ।गाडरवारा नगर में विभिन्न स्थानों पर यह पावन सनातन पर्व को उत्साहित होकर मनाया गया । प्रस्तुत चित्र में माहेश्वरी और मारवाड़ी सोनी परिवार नै पलोहा नाका स्थित मोलासरिया दाल में मनाया गया
: कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में प्रारंभ की गई हेल्प डैस्क
Fri, Aug 30, 2024
कलेक्टर के निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम में प्रारंभ की गई हेल्प डैस्क
जनपद पंचायत नर्मदापुरम में हेल्प डेस्क प्रारंभ किया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिवस कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों में आम जन की सुविधा की दृष्टि से हेल्प डेस्क प्रारंभ करने के लिए निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशानुसार जनपद पंचायत नर्मदापुरम कार्यालय में आने वाले ग्रामीण जनों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए यह व्यवस्था की गई है। ताकि ग्रामीण क्षेत्र से विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्राप्ति की इच्छा से आने वाले ग्रामीण जनों के आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित मार्गदर्शन, सुझाव व समझाइश के ज़रिए उनकी शिकायतों, आवेदनों व मांगों का तार्किक निदान हो सके। जनपद पंचायत सीईओ नर्मदापुरम हेमन्त सूत्रकार ने बताया कि संभाग व जिला मुख्यालय होने से अक्सर कतिपय ग्रामीण लक्षित विभाग या कार्यालय की बजाय अपनी समस्याओं को लेकर भटककर जनपद पंचायत कार्यालय में आ जाते हैं। ऐसे ग्रामीणों को भी उनकी समस्या/शिकायत से संबंधित कार्यालय तक भेजने, उचित प्रक्रिया की जानकारी प्रदान करने तथा संबंधित कार्यालय से संपर्क व समन्वय स्थापित कर आगंतुकों की जिज्ञासाओं के निदान का कार्य भी हेल्प डेस्क के ज़रिए किया जा सकेगा। उन्होने बताया कि कलेक्टर सोनिया मीना के निर्देशानुसार सुशासन की दृष्टि से शुरू की गई ये पहल जन हितकारी सिद्ध होगी।