: बागेश्वर साहित्य परिषद साले चौका की काव्य गोष्ठी संपन्न
Sat, Nov 30, 2024
बागेश्वर साहित्य परिषद साले चौका की काव्य गोष्ठी संपन्न
सालीचौका रोड बागेश्वरी साहित्य परिषद साली चौका की मासिक कवि गोष्ठी संपन्न कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सतीश तिवारी नरसिंहपुर द्वारा दीप अगरबत्ती द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर विधि बात गोष्ठी की शुरुआत हुई गोष्ठी का संचालन मंच संचालन साहित्यकार संतोष अग्रवाल सागर साली चौका लघु कथा के माध्यम से एवं कविता पाठ कर माहौल को साहित्य में बनाया साहित्यकार दीपक गुप्ता दीप ने शानदार गीत पढ़कर सभी को आनंद किया साहित्यकार महेश वर्मा इंकलाब द्वारा भी किसान की रचना पढ़कर तालियां बटोरी पुरुषोत्तम मुख्तियार द्वारा गाय की सुंदर रचना पाठ कि या वृक्ष मित्र संस्था के प्रमुख योगेंद्र सिलावट शिक्षक द्वारा पर्यावरण की शानदार रचना पाठ किया वीरेंद्र वर्मा प्राचार्य द्वारा अपनी बात रखी परिषद के अध्यक्ष धनराज विश्वकर्मा द्वारा अच्छी कविता पाठ किया मुख्य अतिथि द्वारा शानदार गजल गजल पढ़कर माहौल को खुशनुमा बनाएं देवेंद्र पटेल की उपस्थिति रही अध्यक्ष द्वारा आभार के साथ योगेंद्र मां साहब के निवास पर गार्डन में गोष्ठी संपन्न हुई सभी साहित्यकारों का उपहार देकर सम्मानित किया।
: गाडरवारा,व्यवसायिक ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण
Sat, Nov 30, 2024
व्यवसायिक ट्रेड के छात्र-छात्राओं ने किया औद्योगिक भ्रमण
गाडरवारा विगत दिवस शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के कक्षा नवमी एवं ग्यारहवीं के आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड के विद्यार्थियों ने लोक शिक्षण संचनालय समग्र शिक्षा नवीन व्यावसायिक शिक्षा योजना अंतर्गत टू ट्वेन्टी केवी पावर स्टेशन खैरी का औद्योगिक भ्रमण किया । इस भ्रमण में विद्यार्थियों को पावर स्टेशन में उपलब्ध विद्युत उपकरण, विद्युत संयंत्र, बैटरी रूम, कंट्रोल रूम, चार्ज रूम, प्रत्यावर्ती एवं दिष्ट धारा, मोटर डायनेमो, विभिन्न प्रकार के कंट्रोल पैनल, मोटर स्टार्टर, ग्रामवार विद्युत लोड इत्यादि विद्युत ट्रेड से संबंधित विभिन्न जानकारी दी गई। पावर स्टेशन में पदस्थ प्रभारी इंजीनियर हेमंत मालवीय तथा उनके स्टाफ द्वारा उपस्थित समस्त व्यावसायिक छात्रों को केंद्र में संबंधित समस्त जानकारी, कार्यशाला परिसर का भ्रमण, छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान, भविष्य में इन की उपयोगिता, साथ ही ऑन द जॉब ट्रेनिंग संबंधित व्याख्यान दिया गया। उनके द्वारा विद्युत संयंत्रों, विभिन्न मशीनों का निर्माण एवं उनकी कार्य विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण में व्यवसायिक शिक्षक सरफराज मोहम्मद एवं दिनेश गर्ग के साथ विद्यालय की शिक्षिका शिखा श्रीवास्तव एवम सत्यम ताम्रकार ने सहयोग प्रदान किया। यह औद्योगिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर के मार्गदर्शन एवं उत्कृष्ट विद्यालय चीचली के प्राचार्य भूपेश ठाकुर एवं व्यावसायिक प्रभारी सत्यम ताम्रकार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
: गाडरवारा,नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
Sat, Nov 30, 2024
नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान
पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर श्रीमती मृगाखी डेका के निर्देशन में आज दिनांक 30/11/2024 को ग्राम झांझनखेड़ा में नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान के तहत जन संवाद का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक प्रियंका केवट, उप निरीक्षक वर्षा धाकड़ , गायत्री परिवार से मूलचंद पटेल ने कार्यक्रम में ग्रामजनों को मादक पदार्थों,शराब, सिगरेट, बीड़ी एवं तंबाकू से होने वाले नशे के दुष्परिणाम के संबंध में जानकारी दी गई एवं नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं नशा मुक्त होने की शपथ दिलाई गई। साथ ही ग्राम को पूर्णता नशा मुक्त बनाने के लिए ग्राम में महिलाओं की विशेष समिति गठित की गई । कार्यक्रम में उपस्थित संतोष विश्वकर्मा, रमाशंकर कौरव, सतीश खिचरौलिया नशा मुक्त जीवन व्यतीत करने की शपथ ली ।