Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: विश्व विकलांग दिवस पर करेली में आयोजित हुई विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता

Aditi News Team

Sat, Nov 30, 2024
विश्व विकलांग दिवस पर करेली में आयोजित हुई विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता विश्व विकलांग दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय क.मा. शाला करेली बस्ती में सम्पन्न हुई। जनपद पंचायत करेली की अध्यक्ष सुश्री प्रतिज्ञा परिहार, पार्षद श्री कैलाश रघुवंशी, पूर्व मंडी अध्यक्ष करेली श्री संतोष रघुवंशी ने मां सरस्वती जी का पूजन- अर्चन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाई गई आकर्षक चित्रकला एवं रंगोली कर अवलोकन कर दिव्यांग बच्चों को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान नृत्य, गायन, कुर्सी व नींबू चम्मच दौड़ में बच्चों ने बढ़चढ़कर सहभागिता की। अतिथियों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्वेटर पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। यह प्रतियोगिता विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री प्रमेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इस अवसर पर बीएसी एवं सीडब्ल्यूएसएन प्रभारी श्री अजीत जाट, विकासखंड सह समन्वयक श्री ब्रजेश पाराशर, जनशिक्षक और नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन एमआरसी श्री दुलीचंद नौरिया व आभार विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद वर्मा ने व्यक्त किया।

Tags :

जरूरी खबरें