: परमहंस गंगा आश्रम में आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर आयोजित हुआ व्याख्यान कार्यक्रम
Thu, May 8, 2025
परमहंस गंगा आश्रम में आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर आयोजित हुआ व्याख्यान कार्यक्रम
आदिशंकराचार्य जी का कृतत्व एवं भारतीय सनातन संस्कृति के मूल्य विषय पर मप्र जनअभियान परिषद नरसिंहपुर के तत्वावधान में विकासखंड गोटेगांव के परहमंसी गंगा अआश्रम के संस्कृत विद्यालय झौंतेश्वर के सभागार में व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ब्रह्मचारी श्री अचलानंद जी व विधायक श्री महेन्द्र नागेश, कार्यक्रम की अध्यक्षता ज्योतिष पीठ पं. आचार्य श्री रविशंकर शास्त्री, मुख्य वक्ता पं. श्री राजकुमार शास्त्री, श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी, श्री अरविंद मिश्रा, श्री ध्रुव द्विवेदी, सोहन तिवारी, समस्त स्टाफ एवं विद्यालय के छात्र विशेष रूप से मौजूद थे।ब्रह्मचारी श्री अचलानंद जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जगत गुरू शुकराचार्य जी का चिंतन, विचार और उनके द्वारा प्रतिपादित आध्यात्मिक सिद्धांत न केवल भारतीय युवाअओं को बल्कि विश्व समुदाय के युवकों को समुचित मार्गदर्शन में सहायक सिद्ध होगा। आचार्य श्री रविशंकर शास्त्री ने कहा कि आदि गुरू शंकराचार्य जी के अनुसार राष्ट्र निर्माण एवं पारंपरिक जीवन मूल्यों के संरक्षण में प्रत्येक युग में युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। अज्ञान के अंधकार से हटाकर सम्पूर्ण मानवता को ज्ञान के प्रकाश से प्रकाशित किया, तभी दुनियां के लोग भारतीय संस्कृति, संस्कार, अध्यात्म, धर्म, ज्ञान-विज्ञान और यहां के जीवन- दर्शन को जानने- समझने और उसे आत्मसात करने के लिये प्राचीन काल से उत्सुक और लालायित हैं।मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद श्री राजकुमार शास्त्री ने बताया कि भारत की सांस्कृतिक व सामाजिक एकता के लिये आदि शंकर ने भारत के उत्तर, दक्षिण, पूर्व व पश्चिम दिशाओं में चार केन्द्र "शंकर मठ" के रूप में उनकी स्थापना अध्यात्म, संस्कृति और समाज जागरण पूर्वक राष्ट्रीय एकात्मकता के प्रचार- प्रसार केंद्र के रूप में की है। इनमें सरस्वती, आश्रम और तीर्थ बोधक संन्यासी दण्डपाणि- दण्डधारक- दण्डी संन्यासी होते हैं। इन सभी दशनाम बोधक संन्यासियों को शास्त्र अध्ययन तथा शास्त्रानुशीलन के साथ- साथ आत्म संयम, आत्म चिंतन, इन्द्रिय संयम, पूर्वक सनातन धर्म के शाश्वत सिद्धांत एवं वेदों के प्रचार- प्रसार का "शंकर मठाम्नाय" (महानुशासनम्) में स्पष्ट निर्देश है।कार्यक्रम की प्रस्तावना मप्र जनअभियान गोटेगांव के विकासखंड समन्वयक श्री प्रतीक दुबे ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता डॉ. आशीष ठाकुर एवं आभार परामर्शदाता श्री सोवरन सिंह पटेल ने व्यक्त किया। इस अवसर पर परामर्शदाता श्री महेश पटेल, श्री छत्रपाल सिंह पटेल, श्री विजय पटेल, नवांकुर संस्था प्रतिनिधि श्री सुनील विश्वकर्मा, श्री भूपेंद्र परिहार, श्री पंकज चौकसे, श्री अभिषेक पटेल, सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के विद्यार्थी, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि, प्रस्फुटन समितियों के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
: गाडरवारा,ओशो लीला आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन
Thu, May 8, 2025
ओशो लीला आश्रम में तीन दिवसीय ध्यान शिविर का आयोजन
गाडरवारा ओशो रजनीश की क्रीड़ास्थली एवं स्थानीय ओशो लीला आश्रम में बुद्ध पूर्णिमा के उपलक्ष में तीन दिवसीय ध्यान शिविर आयोजन संध्या सत्संग के साथ स्वामी ध्यान आकाश के सानिध्य में 11 से 13 मई तक आयोजित किया जाएगा । इस दौरान ओशो की अनेकों ध्यान विधिओ का रसपान स्थानीय एवं बाहर से आए हुए ओशो सन्यासी लेंगे । इसके साथ ही 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर विशेष ध्यान प्रयोग विपसना किया जावेगा जैसे निर्विचार हो जाना स्वयं की सांसों को साक्षी भाव से अंदर बाहर आते -जाते देखना यह विपसना ध्यान का मूल स्वरूप होता है जो आध्यात्मिक यात्रा को सबल और पुष्ट करता है l उक्त शिविर की जानकारी ओशो लीला आश्रम के संचालक स्वामी राजीव जैन एवं आश्रम के मीडिया प्रभारी स्वामी राजेश नीरस ने दी है ।
: जबलपुर,मॉक ड्रिल के दौरान जिले में हुआ कम्प्लीट ब्लैक आउट
Wed, May 7, 2025
मॉक ड्रिल के दौरान जिले में हुआ कम्प्लीट ब्लैक आउट
आपदा की स्थिति में नागरिक सुरक्षा को लेकर शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार आज जबलपुर में चार जगह मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया गया। गोरखपुर पुराना थाना में आज शाम 7.30 बजे ब्लैकआउट के साथ मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना, पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त श्रीमति प्रीति यादव, अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समर वर्मा, श्री आनंद कलादगी, एसडीएम गोरखपुर श्री अनुराग सिंह तथा एसडीआरएफ, एनसीसी एवं सिविल डिफेंस के वॉलेंटियर्स सहित प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी उपस्थित रहे। उप पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने मॉकड्रिल के पहले स्थल पर मौजूद सभी वॉलेंटियर्स को मॉक ड्रिल के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। चूंकि यह मॉक ड्रिल शाम 7.30 बजे से शुरू हुआ था और उसी वक्त ब्लैकआउट का समय भी था। ब्लैक आउट शाम 7.30 बजे से 7.42 तक रहा, जिसमें लोगों ने स्वविवेक से अपने-अपने घरों के बाहर की, दुकानों की, सड़क में चल रहे वाहनों की तथा शासकीय-अशासकीय संस्थाओं में निर्धारित समय में लाईट बंद कर दी गई। ताकि आपदा के समय छदम रूप से इसे आवासीय क्षेत्र प्रकट करना नहीं था। आम जन को आपदा के दौरान सुरक्षा व सावधानी रखने के लिए गोरखपुर थाना से पहले सिविक सेंटर में स्थित समदडि़या मॉल और गोरखपुर में स्थित गारमेंट कलस्टर में भी मॉक ड्रिल किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।