Saturday 26th of September 2026

ब्रेकिंग

मध्यप्रदेश सरकार ने नवाचार के साथ सार्वजनिक परिवहन को दोबारा किया शुरू: केन्द्रीय मंत्री गडकरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने की प्रदेश में जारी राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा

ज्ञान, शोध, समाजसेवा और बाल अधिकारों के संरक्षण को समर्पित प्रेरणादायी व्यक्तित्व डॉ. निवेदिता शर्मा

अपहरण के 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रीछई में "नमामि भारतम्" सामूहिक वन्दे मातरम् कार्यक्रम का आयोजन किया गया

: करेली,महाविद्यालय में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस

Aditi News Team

Sun, Dec 22, 2024
रिपोर्टर भागीरथ तिवारी  करेली।महाविद्यालय में मनाया गया विश्व ध्यान दिवस करेली ।आदर्श शिक्षण समिति द्वारा संचालित महात्मा गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज हार्टफुलनेस संस्था भारतीय योग संघ मध्यप्रदेश के अनुरोध पर विश्व ध्यान दिवस मनाया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को ध्यान से संबंधित वीडियो दिखाई गई। तत्पश्चात तनाव मुक्ति एवं ध्यान का व्यवहारिक अभ्यास महाविद्यालय प्राचार्य डॉ यू एस परमार द्वारा कराया गया साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा पीढ़ी को तनाव से मुक्त रहने के लिए ध्यान अतिआवश्यक है जिससे ध्यान के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता आ सके। ध्यान दिवस के अवसर पर महाविद्यालय उपप्राचार्य डॉ ए के वाजपेयी ने ध्यान के महत्व एवं लाभ को बताते हुए कहा कि ध्यान से न केवल शारीरिक, मानसिक,लाभ होता है बल्कि यह हमारे भावात्मक एवं आध्यात्मिक,उन्नति को बढ़ाने में मदद करता है। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार प्राध्यापक प्रदीप दुबे ने किया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें