Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: गाडरवारा माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में गरिमा पूर्ण तरीके से महिला दिवस मनाया गया

Aditi News Team

Tue, Mar 11, 2025
गाडरवारा माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में गरिमा पूर्ण तरीके से महिला दिवस मनाया गया गाडरवारा।कार्यक्रम की शुरुआत महेश वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। मंडल द्वारा परंपरागत तरीके से वरिष्ठ महिला सदस्यों आदरणीय श्रीमती सत्या जी मालपानी एवं श्रीमती चंदा जी मूंदड़ा का सम्मान कर उनका आशीष प्राप्त किया। जबलपुर से पधारी कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बी.आर.सी क्लिनिक होम की वाइज एक्सपर्ट श्रीमती दीपाली जी मालपानी का आगमन हुआ। जिनके द्वारा प्राकृतिक एवं सुव्यवस्थित खानपान शैली द्वारा कैंसर जैसी महामारी के उपचार की प्रक्रियाओं पर प्रभावशाली सेमीनार लिया गया। दीपाली जी के सूक्ष्म अध्ययन से प्राप्त जानकारी से सभी जन लाभांवित हुए। अध्यक्ष अनुराधा जी काबरा द्वारा स्वागत उद्बोधन किया गया। गाडरवारा स्थानीय स्तर पर पधारे विभिन्न संस्थाओं से सभी स्थानीय संस्थाओं के अध्यक्षों सोनी समाज, साहू समाज, गहोई समाज, राजपुत समाज,जैन समाज, इनर व्हील क्लब, लायनेस क्लब,नारी कल्याण केंद्र ने आकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम का सुंदर संचालन श्रीमती रूपा जी राठी एवं दीपा जी राठी द्वारा किया गया। सचिव लक्ष्मी काबरा द्वारा सभी को आभार प्रेषित किया गया। महिला दिवस के उत्सव पर जरूरतमंद कन्या को कन्यादान का सभी जरूरी सामान उपलब्ध करा कर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा महिला दिवस मनाया गया। सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

जरूरी खबरें