Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

International Book of Records ने दिया “SUPER TALENTED KID” का खिताब

मुख्यमंत्री के नाम 11 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा

नरसिंहपुर में चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल

27 सितंबर (रविवार) को खुले रहेंगे बैंक

तक पहुंचना ही आकिंचन्य : मुनि समतासागर जी

: वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के समापन के साथ अभयारण्य में 30 वर्ष तक गो कथा जारी रहेगी- पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज

Aditi News Team

Sat, Apr 12, 2025
वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के समापन के साथ अभयारण्य में 30 वर्ष तक गो कथा जारी रहेगी- पूज्य स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज सुसनेर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा स्थापित एवं श्रीगोधाम महातीर्थ पथमेड़ा द्वारा संचालित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य मालवा में चल रहें एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के उपसंहार उत्सव के समापन दिवस हनुमान जन्मोत्सव के पुण्य पर्व पर स्वामी गोपालानंद सरस्वती जी महाराज ने बताया कि हनुमान जी महाराज की असीम कृपा से ही एक वर्ष का गो आराधना महामहोत्सव बड़े ही शांति पूर्ण और भक्ति भाव से संपन्न हुआ। महाराज जी ने हनुमान जी की महिमा सुनाते हुए कहा कि जुग सहस्त्र जोजन पर भानू, लीलियो ताहि मधुर फल जानू, इसका मतलब यह है कि हनुमान जी ने सूर्य भगवान को गुरु मानते हुए शिक्षा प्राप्त की और हमारे पुराणों में भी यही बताया है कि गाय माता के गुरु भी सूर्य भगवान भी गुरु हैं। इसलिए गाय माता की हनुमान जी से जो निकटता है वह गुरु बहिन की है। आपको बता दे कि हनुमान जी महाराज जी और गाय माता ने मिलकर तम्बिका राक्षस को मारा था। महाराज जी ने आगे बताया कि श्री हनुमान जी की बहिन गाय माता की पूछ पकड़कर हनुमान चालीसा पढ़ने से सभी कार्य सिद्ध होते है। गौ शाला में सुंदरकांड का पाठ पढ़ने से बहुत लाभ होता है। तिल और गुड चढ़ाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं । कलियुग में कोई अच्छा कार्य करना हो तो हनुमान जी का स्मरण करने से ही वह कार्य सफल हो जाता है साथ ही भारत की समस्या का समाधान करना है तो हमें जात पात से ऊपर उठकर हम हर घर में एक एक गाय माता को रखेंगे तो सबसे लड़ने की क्षमता हम में होगी। और कलियुगी असुरों का भी विनाश होगा साथ ही महाराज जी ने बताया कि एक वर्षीय गो आराधना महामहोत्सव का आज विश्राम दिवस है और इस अभ्यारण्य में लगातार 30 वर्षों तक भगवती गो माता की महिमा निरंतर चलती रहेगी । *गो अभयारण्य में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया और इस अवसर पर पूज्य प्रकाश जी महाराज एवं चंद्रमादास जी महाराज ने सभी आह्वान किया कि भारत का हर सनातनी गो सेवा में जुट जाएं तो भारत पुनः विश्वगुरु के गौरवमय पद को प्राप्त हो सकता है । गो अभयारण्य के प्रबंधक शिवराज शर्मा ने एक वर्षीय वेद लक्षणा गो आराधना महामहोत्सव में सभी सहयोगियों का जो अनुकरणीय योगदान रहा है उन सभी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और कहा कि इस एक वर्षीय अनुष्ठान का संकल्प तभी पूरा होगा जब हम सभी अपने घरों में एक निराश्रित गाय माता जरूर रखें तभी इस कथा का सार निकलेगा। कामधेनु गो अभयारण्य में आप सभी आते रहे हैं यह आपका ही है, यहां आकर गाय माता की सेवा का लाभ लेकर पुण्य लाभ लेते रहे। एक वर्षीय गोकृपा कथा के उपसंहार उत्सव के चतुर्दश दिवस राजस्थान,मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़ , हरियाणा,दिल्ली सहित अनेक राज्यों के गो प्रेमी सज्जनों माता बहिनो ने सम्पूर्ण विश्व के जन कल्याण के लिए गाजे बाजे के साथ भगवती गोमाता के लिए चुनरी लेकर पधारे और कथा मंच पर विराजित भगवती गोमाता को चुनरी ओढ़ाई एवं गोमाता का पूजन कर स्वामी गोपालानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद लिया और अंत सभी गो प्रेमियों ने कथा मंच पर विराजित हनुमान जी महाराज को गो रक्षक हनुमान जी महाराज के मंदिर में विधि विधान के साथ मंदिर में विराजमान किया और सभी ने गो पूजन करके यज्ञशाला की परिक्रमा एवं गोष्ठ में गोसेवा करके सभी ने गोव्रती महाप्रसाद ग्रहण किया।

Tags :

जरूरी खबरें