Tuesday 16th of June 2026

ब्रेकिंग

जबलपुर में आयोजित 25वीं पूर्वी जोन अंतर-जिला पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता में नरसिंहपुर पुलिस का शानदार प्रदर्शन

निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली

जनकल्याण शिविरों और सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करें- कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह

निरक्षर बंदियों को साक्षर करके किया जा रहा रिहा

: किसको है पत्नी से जान का खतरा,,मुझे सोनम रघुवंशी कांड जैसा न बना दे मेरी बीवी"  पढ़िए पूरी खबर

Aditi News Team

Tue, Jun 24, 2025
पत्नी से जान का खतरा, दमोह के प्रेमनारायण की गुहार—"मुझे सोनम रघुवंशी कांड जैसा न बना दे मेरी बीवी"  दमोह/इंदौर  दमोह जिले के मड़ियादो निवासी और वर्तमान में इंदौर एयरपोर्ट पर मशीन ऑपरेटर के पद पर कार्यरत प्रेमनारायण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी मानसी चढ़ार पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान का खतरा जताया है। प्रेमनारायण का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें खुलेआम धमकी दी है कि यदि उन्होंने विरोध किया तो उनका अंजाम सोनम रघुवंशी हत्याकांड और यूपी के मुस्कान सुहेल केस जैसा होगा। इस धमकी के बाद उन्होंने इंदौर प्रशासन, पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों को सुरक्षा के लिए आवेदन दिया है। प्रेमनारायण ने बताया कि उन्होंने 5 जून 2023 को प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद मानसी एयर होस्टेस कोर्स में दाखिला लेकर शहर की सिटी बस से आना-जाना करने लगीं, जहां दीपक हरियाले नामक युवक से उनकी नजदीकियां बढ़ीं। पति द्वारा विरोध जताने पर, पत्नी ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। वीडियो में भावुक होते हुए प्रेमनारायण कहते हैं, "अगर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहना चाहती है तो खुशी से जाए, लेकिन मुझे जिंदा छोड़ दे।" फिलहाल प्रेमनारायण ने एयरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटनाक्रम ने एक बार फिर रिश्तों की मर्यादा और कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Tags :

जरूरी खबरें