Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: चीचली नगर परिषद की उदासीनता के चलते वार्ड वासी हो रहे परेशान 

Aditi News Team

Sun, Dec 8, 2024
चीचली नगर परिषद की उदासीनता के चलते वार्ड वासी हो रहे परेशान  गाडरवारा । नगर परिषद चीचली भगत सिंह वार्ड क्र 01 में आंगनबाड़ी भवन के सामने नालियों का गंदा पानी जमा होने से वार्ड वासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है नाली के पानी की सही निकासी न होने के कारण गंदा पानी रोड के ऊपर भर जाता है जिससे यहां से आने जाने वाले मोहल्लावासी एवं आंगनबाड़ी में आने वाले नौनिहाल बच्चों के लिये काफी समस्या का सबब बना हुआ है, तथा गंदगी से मच्छर मक्खी होने के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। स्कूली बच्चों को इसी पानी मैं से निकलना पड़ता है जिसकी शिकायत वार्ड वासियो के द्वारा नगर परिषद में कई बार कर चुके हैं परंतु आज दिन तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका है जिससे लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा ।

Tags :

जरूरी खबरें