Monday 21st of September 2026

ब्रेकिंग

स्टाफ की भूमिका की जांच की मांग, राज्य मंत्री गौतम टेटवाल के नाम सौंपा ज्ञापन,

रिवश्वतखोर राजेंद्र सिंह ऑडिट ऑफिसर 8000 रु की रिश्वत लेते सहआरोपी अमित श्रीवास्तव के साथ रंगे हाथ पकड़े

स्लोगन प्रतियोगिता और लघु नाटिका के माध्यम से दिया नशामुक्त समाज का संदेश

अब अभयारण्य में हुए चार चीतें राधा अष्टमी के उपलक्ष्य में किया मादा चीता का नामकरण राधा

अंतर्राज्यीय नकबजन एवं चोर गिरोह का कुख्यात सरगना पप्पू मल्लाह (चकमा) एवं चुराये हुये जेवर को खरीदने वाला सुनार गिरफ्तार

: आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज (श्रद्धांजलि गीत ) ,मन प्रवाहित चेतना के आधार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो,

Aditi News Team

Sun, Feb 18, 2024
आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज (श्रद्धांजलि गीत )पं.सुशील शर्मा मन प्रवाहित चेतना के आधार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो। धर्म अध्यात्म तेज संवाहित सरल। योग निष्ठित नियम सामर्थ्य बल। नयनों में नेह सबके लिए। भेद सब आपने विस्मृत किए। आपके ही नाम से भव पार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो। महावीर पथ नित कर्मठ चले। ब्रह्म विद्या योग विद्या साथ ले। मनस की सामर्थ्य का कर निर्वहन। उच्च सद्गुण वृतियों का संचरण। आत्मबल के शुद्धतम विस्तार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो। आज संलेखना में आप स्थित हो गए। ब्रह्ममय आप निर्गत संवाहित हो गए। अश्रुपूरित हम सभी करते नमन। युगयुगान्तर याद हो यह जिन गमन। आप स्वर्ग वाणी वाग्दत्ता सार हो गुरुवर आप धर्म अवतार हो। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज की निर्वाण संलेखना समाधि पर अश्रुपूरित श्रद्धा सुमन।

Tags :

जरूरी खबरें