Wednesday 23rd of September 2026

ब्रेकिंग

09आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों द्वारा पूर्व नियोजित तरीके से खेत में बिजली का तार बिछाकर करंट प्रवाहित करने की बात स्वीकार की

गन्ने के खेत में छिपे दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया,आरोपियों से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू जप्त

स्मैक एवं मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग ₹8 लाख का मशरूका जप्त

त्याग में आसक्ति और अहंकार छोड़ना जरूरी : मुनि श्री समतासागर जी

भव्य निशान यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब डमरू घाटी से पूजन-अर्चना के बाद निकली पैदल यात्रा,

: गाडरवारा,नववर्ष के स्वागत जश्न में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी,नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की जावेगी सख्त वैधानिक कार्यवाही

Aditi News Team

Sat, Dec 28, 2024
गाडरवारा नववर्ष के स्वागत जश्न में हुड़दंग करना पड़ेगा भारी,नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध की जावेगी सख्त वैधानिक कार्यवाही https://youtu.be/z_uPwiCInyg?si=QitqxqN9zM_fo5TC पुलिस अधीक्षक श्रीमति मृगाखी डेका के निर्देश पर जिले में आगामी नव वर्ष के दृष्टिगत दिनांक 30.12.2024 और 31.12.2024 में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । जिसके तहत जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जावेगी । सी.सी.टी.व्ही. कैमरों से की जावेगी निगरानीः- जनसहयोग के माध्यम से नगर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों पर अब तक कुल 63 सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगाए जा चुके है । नववर्ष पर असामाजिक तत्वों एवं वैधानिक कार्यवाही करने वालों पर सी.सी.टी.व्ही. सतत निगरानी रहेगी । लगाये जाएँगे विशेष चैकिंग एवं पेट्रोलिंग पार्टियाँ- थाना क्षेत्रांतर्गत कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं ट्राफिक नियमों का उचित पालन कराये जाने हेतु नव वर्ष पर थाना गाडरवारा पुलिस के द्वारा विशेष चैकिंग एवं पेट्रोलिंग पार्टियाँ तैनात रहेगी । जिनका मुख्य उद्देश्य हुड़दंग करने वालों एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावेगी । होटल,ढाबा की चैकिंग,अवैध शराब पर रोक,सार्वजिनक स्थानों पर शराब पार्टी,केक काटना,आतिशबाजी करना,बिना अनुमति डी.जे. बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा । पुलिस की अपील सजगता में ही सुरक्षा है,आगामी नव वर्ष के स्वागत जश्न के दौरान यातायात नियमों का पालन करे :- जिले वासियों से अपील है कि नव वर्ष का जश्न मनाते समय इस बात का ध्यान रखे कि आपके द्वारा वाहन चालन से शहर में यातायात व्यवस्था बाधित ना हो,शराब के नशे में एवं तेजगति से लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने,तीन सवारी वाहन ना चलाए,नदी तट,पिकनिक स्पॉट,गहरे पानी में जाना,नशे की हालत में नहाने के दौरान दुर्घटना संभावित है ।

Tags :

जरूरी खबरें